हमारे राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश व प्रदेश में हमारा नाम रोशन कर रहे हैं – अनिल विज

पेरिस ओल्मपिक में देष के 115 खिलाडिय़ों में से हरियाणा से 25 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग – विज

क्षेत्रफल के हिसाब से हमारी भूमि दो प्रतिशत है लेकिन देश की मेडल तालिका में हमने 50 प्रतिशत मेडल जीते – विज

अम्बाला, 27 जुलाई – हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री व अम्बाला छावनी के विधायक अनिल विज ने कहा कि खेलों में तकदीर है, भविष्य है और खिलाड़ी हमारी मिट्टी में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुषी है कि हमारे राज्य के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश व प्रदेश में हमारा नाम रोशन कर रहे हैं और पेरिस ओल्मपिक में देष के 115 खिलाडिय़ों में से हरियाणा से 25 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

पूर्व गृहमंत्री अनिल विज आज अंबाला के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम अम्बाला छावनी में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि आज सौभाग्य का दिन है क्योंकि आज पेरिस ओलंपिक खेल का आगाज हुआ है और आज ही हरियाणा में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारम्भ हुआ है तथा आज ही कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ भी है।

उन्होंने कहा कि ओल्मपिक पैरिस में 115 खिलाडिय़ों में हरियाणा से 25 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और कारगिल युद्ध या सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले जो सैनिक हैं, उनमें हर दसवां सैनिक हरियाणा का है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जो खेल हुए थे, उसमें भी हरियाणा के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। क्षेत्रफल के हिसाब से हमारी भूमि दो प्रतिशत है लेकिन देष की मेडल तालिका में हमने 50 प्रतिशत मैडल जीते हैं। खिलाड़ी व सैनिक हरियाणा का गौरव बढ़ा रहे हैं। खिलाडिय़ों व वीर सैनिकों के लिये प्रदेश सरकार निरंतरता में कार्य कर रही है। समय-समय पर योजनाओं को क्रियान्वित कर उनका लाभ दिया जा रहा है।

अम्बाला के खिलाडिय़ों को भी बेहतर सुविधाएं मिले, इस दिषा में मैंने की कोषिष- विज

श्री विज ने कहा कि खेलों में तकदीर है, भविष्य है और खिलाडिय़ों को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है। मैने इस दिशा में काम किया है और कोशिश की है कि अम्बाला के खिलाडिय़ों को भी बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके तहत अंबाला में फीफा से अप्रूव्ड अंतर्राष्ट्रीय स्तर का फुटबाल स्टेडियम, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हाल, बैडमिंटन हाल यहां पर बनाया गया है। इसके साथ-साथ खिलाडिय़ों के रूकने के लिये यहीं पर होस्टल की व्यवस्था के साथ-साथ कंटीन की भी व्यवस्था की गई है। योग को भी खेल से जोडऩे का काम किया गया है।

खेल हमें मिलकर काम करना और अपने दायित्व को निभाना सिखाता है – विज

उन्होंने कहा कि खेल हमें बहुत कुछ सिखाता है। टीम वर्क, मिलकर काम करना और अपने दायित्व को निभाना सिखाता है। तन और मन की अलाइनमेंट करने में खेल महत्वपूर्ण है, तन और मन को साधने का जरिया भी खेल है। जिसने तन और मन को साध लिया वह जीवन में हमेशा आगे बढ़ता है। उन्होंने इस मौके पर खिलाडिय़ों को शपथ भी दिलवाई और तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये अपना आशीर्वाद भी दिया।

इस मौके पर जिम्नास्टिक, फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिन्द्र विज ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि खेल विभाग व एसोसिएशन द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं, उसके अब बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। अम्बाला के सर्बजोत जोकि निशानेबाजी प्रतियोगिता में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने पर ओल्मपिक में भाग ले रहा है। उन्होंने कहा कि अम्बाला के खिलाड़ी आज बेहतर प्रदर्शन करते हुए अम्बाला जिला का नाम रोशन कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी प्रवीण कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि आज राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में 22 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। अम्बाला जिला में तैराकी, फुटबाल व महिलाओं की फुटबाल प्रतियोगिताएं होंगी। यहां पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 1500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल विभाग की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गया। मंच संचालन की भूमिका रामनिवास ने निभाई।

इस मौके पर जिम्नास्टिक, फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिन्द्र विज, मंडल प्रधान बिजेन्द्र चौहान, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, अरुणकांत, बी.एस. बिन्द्रा, रवि चौधरी, अजय बवेजा, शाम अरोड़ा, बलविन्द्र सिंह शाहपुर, नरेन्द्र राणा, दीपक भसीन, विपिन खन्ना, सुनील कुमार, अभिकांत वत्स, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *