– मानवता की सेवा के लिए इनरव्हील क्लब करनाल उदय हमेशा तत्पर : सुषमा वर्मा
करनाल : इनरव्हील क्लब करनाल उदय द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। चेयरमैन सुजाता आहूजा, जिला पूर्व प्रधान सीमा चोपड़ा व करनाल प्रधान सुषमा वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रही। मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति से सुषमा वर्मा को दोबारा से इनरव्हील क्लब करनाल उदय का प्रधान चुना गया। इस मौके पर सभी ने सुषमा वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर माता प्रकाश कौर स्कूल के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, खेल व अन्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया और स्कूल को भी गिलास, जग, मग सहित अन्य सामान भी भेंट किया गया। वहीं करण पब्लिक स्कूल की एक लडक़ी की जिसका पिता नहीं है। उसकी चार महीने की फीस क्लब की ओर से दी गई। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब करनाल उदय की चेयरमैन सुजाता आहूजा ने कहा कि जो जरूरतमंद लोग है हमें उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। खासकर जो बच्चे पढऩा चाहते है, लेकिन गरीबी के कारण पढ़ नहीं पाते है। संस्थाओं को उनकी मदद करनी चाहिए। वहीं क्लब की प्रधान सुषमा वर्मा ने बताया कि मानवता की सेवा के लिए इनरव्हील क्लब करनाल उदय हमेशा तत्पर है। इनरव्हील क्लब करनाल उदय समय-समय पर समाज हित के लिए कार्य किए जाते है। क्लब की ओर से पौधा रोपण करना, स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित करना व गरीब लोगों की सहायता करना आदि कार्य किए जाते है। इस अवसर पर सुजाता आहूजा, सीमा चोपड़ा, सुषमा वर्मा अध्यक्ष, रीति तनेजा सचिव, पिंकी जावा उपाध्यक्ष, पूजा चुग कोषाध्यक्ष, सुषमा, आईएसओ, मोनिका कपूर, चंचल मिश्रा व हर्ष सेठी आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *