करनाल, 24 जुलाई।  अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बैंकर कमेटी जून 2024 तिमाही की  बैठक बुलाई गई। बैठक में अन्त्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लम्बित ऋण वितरण केसों की समीक्षा की गई।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुशील कुमार हन्दुजा की अध्यक्षता में पंचायत भवन के सभागार में मुख्यमंत्री अन्त्योदय परिवार उत्थान योजना व विश्वकर्मा स्कीम के तहत लम्बित ऋण वितरण की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में  परवीन चुघ व चन्द्र मोहन और सभी बैंक के डीसीओ और शाखा प्रबन्धक के साथ लम्बित ऋण वितरण केसों पर चर्चा की  गईं और सभी बैंकर्स को निर्देश दिया गया की सभी लम्बित ऋण केसों को 31 जुलाई 2024 तक स्वीकृत और वितरित किये जायें। बैठक में सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी व सभी बैंक अधिकारियों की शंकाओं का निवारण किया गया एवं उनके सुझावों को नोट किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *