फतेहाबाद से जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके कमल बिसला व एसकेएम से जुड़े जयदीप गठवाला भी आम आदमी पार्टी में शामिल
जब से “केजरीवाल की गारंटी” लॉन्च हुई तब से मुख्यमंत्री नायब सिंह की नींद उड़ी : डॉ. सुशील गुप्ता
नायब सिंह खुद टेंपरेरी सीएम वो परमानेंट गांरटी नहीं दे सकते : डॉ. सुशील गुप्ता
केवल घोषणा मंत्री बनकर रह गए सीएम नायब सिंह : डॉ. सुशील गुप्ता
दिल्ली/चंडीगढ़, 23 जुलाई
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में रोहतक से पूर्व निगम पार्षद सुरेश मुंजाल, फतेहाबाद से जिला परिषद का निर्दलीय चुनाव लड़ चुके कमल बिसला और पानीपत से रीतू अरोड़ा ने कांगेस छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। बरोदा विधानसभा से संबंधित संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े जयदीप गठवाला भी अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि रोहतक से पूर्व नगर पार्षद सुरेश मुजाल अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। ये कांग्रेस कमेटी रोहतक और झज्जर के प्रधान भी रहे। उसके बाद इन्होंने बीजेपी को ज्वाइन किया। ये तीन बार जेल जा चुके हैं और अनेकों समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े रहे। जब रोहतक में बाढ़ आई तो इन्होंने रोहतक में सेवा की। ये खुद बीजेपी से और इनका पूरा परिवार आरएसएस से जुड़ा हुआ है। आज बीजेपी को छोड़कर अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। मैं इन सभी का आम आदमी पार्टी में अभिनंदन करता हूं।
उन्होंने ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा में केजरीवाल की पांच गारंटियां दी हैं। तब से हरियाणा में बीजेपी की नींद उडी हुई है। लगता है मुख्यमंत्री नायस सिंह को सपने में भी अरविंद केजरीवाल दिखने लगे हैं। सुनीता केजरीवाल ने जब से पांच गारंटियां अच्छी और फ्री शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, फ्री बिजली, हर युवा को रोजगार और हर महिला को एक हजार रुपए महिना देने की बात कही है। तो आनन फानन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह भी पांच घोषणाएं करते हैं और उनके अधिकारी कहते हैं कि ये प्रैक्टिकल नहीं है ये लागू नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नायब सिंह कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की गारंटियां हरियाणा में काम नहीं करेंगी, क्योंकि दिल्ली और पंजाब में काम नही किया। हरियाणा के लोग हर रोज देखते हैं कि दिल्ली और पंजाब में 80% से ज्यादा घरों का बिजली बिल जीरो आ रहा है। जहां इनवर्टर की भी जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन हरियाणा में लंबे लंबे कट और महंगे बिलों से प्रदेश के लोग परेशान हैं। स्कूल हरियाणा में बंद होते जा रहे हैं। आज भी महिलाओं को कई कई किलोमीटर से सिर पर पानी लाना पड़ता है। गांवों में पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने जो भी गारंटी दिल्ली और पंजाब में दी उसको 100% पूरा किया।
उन्होंने कहा मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह से कहना चाहता हूं कि वो केवल घोषणा मंत्री बनकर रह गए हैं। यदि बीजेपी सरकार काम करती तो उनको चंद महीनों के लिए मुख्यमंत्री नहीं बनाना पड़ता। बीजेपी हरियाणा में फेल हुई इसलिए मुख्यमंत्री और अपनी पार्टी के अध्यक्ष का चेहरा बदलना पड़ा। नायब सिंह खुद टेंपरेरी सीएम हैं वो परमानेंट गांरटी नहीं दे सकते। गारंटी अरविंद केजरीवाल की है जो दिल्ली और पंजाब में बेहतरीन तरीके से काम कर रही हैं। इसीलिए अरविंद केजरीवाल के कामों को देखते हुए लगातार आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ता जा रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *