फसल विविधीकरण अपनाने के लिए किसानों मिलेगी प्रोत्साहन राशि, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 31 अगस्त तक एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर करवाएं पंजीकरण

कुरुक्षेत्र 20 जुलाई कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. कर्मचंद ने कहा कि खरीफ सीजन में जिन किसानों द्वारा मक्का, मूंग, उड़द, अरहर फसल की बिजाई की गई है, उन किसानों को विभाग की तरफ से फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि सीधे किसानों के खाते में भौतिक सत्यापन उपरांत दी जाएगी।
उप निदेशक डा. कर्मचंद ने कहा कि किसानों द्वारा मक्का फसल की बिजाई करने पर 2400 रूपए प्रति एकड़ दिए जाएंगे। इसी प्रकार से वैकल्पिक दाल वाली फसलें जैसे मूंग, उड़द, अरहर फसल की बिजाई करने पर 3600 रुपए प्रति एकड़ दिए जाएंगे। आगामी रबी सीजन के लिए फसलीकरण कृषि वानिकी में गेहूं फसल की बिजाई करने पर 2 हजार रुपए प्रति एकड़ दिए जाएंगे। इसी प्रकार से पावर स्प्रे पम्प की खरीद पर 3 हजार रुपए प्रति स्प्रे पंप अनुदान स्वरूप दिए जायेंगे। फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए विभाग की तरफ से एक किसान मेले का आयोजन भी किया जायेगा। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसान को 31 अगस्त तक एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा।
उन्होंने कहा कि एक किसान 5 एकड़ तक का लाभ ले सकता है। आवेदनकर्ता किसानों के खेतों का फील्ड में गठित कमेटी द्वारा भौतिक सत्यापन करवाया जाएगा। इसके उपरांत योग्य किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से निर्धारित अनुदान राशि भेज दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के टोल फ्री नं. 1800-180-2117 या अपने गांव के कृषि विकास अधिकारी/खंड कृषि अधिकारी/उप मंडल कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *