राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा बोले : विधानसभा चुनाव में गौरव बख्शी को करेंगे प्रत्याशी घोषित
बोले : देश-प्रदेश में जात-पात और धर्म की राजनीति कर रही है भाजपा, राजपा मजबूती से लड़ेगी विधानसभा चुनाव

करनाल, 20 जुलाई। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव बख्शी ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी में आस्था जताई। करनाल के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता गौरव बख्शी अपने समर्थकों समेत राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौरव बख्शी ने कहा कि वह राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ओर समर्थकों से विचार-विर्मश करने के बाद राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी में शामिल हुए है। एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर वरिष्ठ नेता गौरव बख्शी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ताओं ने राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने कहा कि गौरव बख्शी नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में मजबूत नेता है। गौरव बख्शी नीलोखेड़ी हल्के में कई वर्षाें से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौरव बख्शी ही एक ऐसे नेता है जो प्रत्येक ग्रामीण इलाकों में धरातल पर जनता के सुख-दुख में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नीलोखेड़ी हल्के से राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी को गौरव बख्शी जैसे नेता की जरूरत थी, जो अब पुरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में हरियाणा प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में नीलोखेड़ी हल्के से गौरव बख्शी को ही  राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाऐगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव के कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जातिवाद की राजनीति करती है। इस अवसर पर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी में शामिल होने के बाद वरिष्ठ नेता गौरव बख्शी ने कहा कि भाजपा देश-प्रदेश में जात-पात और धर्म की राजनीति कर रही है। इस बार प्रदेश की जनता बहकावे में आने वाली नही है। उन्होंने कहा कि नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी की नीतियों को हर वर्ग के लोगों के साथ-साथ हर बूथ तक पहुंचाया जाऐगा। वरिष्ठ नेता गौरव बख्शी ने कहा कि राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी हरियाणा के विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ेगी ओर जनता अब भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर दीपक पठानिया, मुनीष भार्गव, मुनीष शर्मा रिंकू, सुनील चौधरी, अनिल राणा, अनिल कलसी, धर्मबीर कलसी, प्रेमपाल गोंदर, अंकित राणा सग्गा, विशाल राणा सग्गा, विक्रम सांभली, अनुराग भार्गव, जितेंद्र वत्स समेत कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

फोटो :- राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते वरिष्ठ नेता गौरव बख्शी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *