क्रिड विभाग की 495 समस्याओं का हुआ समाधान

समाधान शिविरों में प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है समस्याओं का समाधान

करनाल, 16 जुलाई। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि करनाल जिला में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए रोजाना समाधान शिविरों का समाधान किया जा रहा है। इस जिलेे में अब तक समाधान शिविरों के माध्यम से 1115 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। अहम पहलू है कि क्रिड विभाग की तरफ से 495 समस्याओं का समाधान हुआ है।

उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिला और उप मंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए। मुख्यमंत्री स्वयं भी समय-समय पर समाधान शिविरों की समीक्षा निरंतर कर रहे हैं। ऐसे में अधिकारी समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही ना बरतें।

उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर लोगों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शुरू किए गए हैं। शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों के सामने मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र में आय दुरुस्त करने, नाम परिवर्तन, जाति ठीक करवाने, व्यवसाय बदलवाने, परिवार के मुखिया का नाम, नए  सदस्य शामिल करने, पेंशन योजनाओं का लाभ लेने, प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त, श्रम कार्ड बनवाने आदि में आ रही दिक्कतों को दूर करना है।

उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा  प्रार्थियों द्वारा दी गई दरखास्त का मौके पर ही संज्ञान लेकर समाधान किया जा रहा है। शेष समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया जाता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि आय से संबंधित मामलों में जल्द से जल्द औपचारिकताएं पूरी कर लोगों की दिक्कतों का समाधान किया जाए। इसी प्रकार से पीपीपी में परिवार के सदस्यों को जोडऩे, नाम दुरुस्त करवाने की समस्याओं का भी हर संभव अतिशीघ्र समाधान करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *