कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार किया है।  अपराध अन्वेषण शाखा-2 टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में सुरजन उर्फ़ सिंग्गा पुत्र चन्द्र बेदी वासी अजराना खुर्द  जिला कुरुक्षेत्र को मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 जून को थाना शहर थानेसर में दी अपनी शिकायत में हेमंत कल्याण पुत्र सुरेश कुमार वासी पटियाला कालोनी कुरुक्षेत्र ने बताया कि दिनांक 27 मई को वह अपनी मोटरसाईकिल से द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र खेलने के लिया आया था। वह अपनी मोटरसाईकिल को द्रोणाचार्य स्टेडियम की पार्किंग में खड़ी करके स्टेडियम के अंदर चला गया। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो उसकी मोटरसाईकिल वहां नही मिली जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर मे मामला दर्ज करके जांच मुख्य सिपाही रामनिवास को दी गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई ।

 दिनांक 11 जुलाई को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी मोहन लाल के मार्ग-निर्देश में मुख्य सिपाही लखन सिंह व ललित कुमार की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी सुरजन उर्फ़ सिंग्गा पुत्र चन्द्र बेदी वासी अजराना खुर्द जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। आरोपी के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में अलग-अलग थाना क्षेत्र में मोटरसाईकिल चोरी के 6 मामले दर्ज है

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *