केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम करेंगे शिरकत, ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
—-
भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा कुरुक्षेत्र की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई () भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा कुरुक्षेत्र की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक वीरवार को जाट धर्मशाला के पास स्थित एक निजी होटल में हुई। बैठक में विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक में ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज ने शिरकत की तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष फूल सिंह पाल ने कर्णदेव काम्बोज का स्वागत किया। विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक में ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में देश में तीसरी बार मोदी की सरकार बनाई। प्रदेश के चुनाव का भी बिगुल बज गया है और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारी में जुट चुके हैं। पार्टी को पूर्व विश्वास हैं आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता अपने अपने बूथों को जीताकर प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और देश या  प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार बनती है वो कार्यकर्ताओं की सरकार बनती है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यकाल में  भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर पारदर्शी सरकार चलाने के साथ गरीब के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और खाद्दान की चिंता की है। अनेकों योजनाओं को लागू कर उनका विकास कर जन जन को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में गरीब किसान और महिलाओं को लहतर मजबूत किया जा रहा है, ओबीसी का आरक्षण 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर पिछड़े समाज को मजबूत करने का काम किया। बिना खर्ची और बिना पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी देकर युवाओं को सशक्त करने और भावान्तर योजना एवं फसल बीमा योजना आदि योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। मोदी और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सही मायनों में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है।
भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा कुरुक्षेत्र की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक में कर्णदेव काम्बोज ने कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन-जन तक मोदी सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाए और जो काम जिस कार्यकर्ता को मिले उसे पूरी जी जान लगाकर पूर्ण करें। भाजपा का प्रदेश संगठन बहुत मजबूत है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।
कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि 16 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील की कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के विचारों को सुने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाए।
बैठक में ओबीसी मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष फूल सिंह पाल ने आए सभी कार्यकत्र्ताओं का आभार जताया और 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के लिए कार्यकत्र्ताओं की ड्यूटियां लगाई और ज्यादा  से ज्यादा  संख्या  में पहुंचने की अपील की। भाजपा ओबीसी मोर्चा कुरुक्षेत्र की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान, डीएनटी बोर्ड के चेयरमैन जयसिंह पाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश गौतम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश पाल, प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर सुरेश, टेकचंद, जितेंद्र वर्मा, गोपाल, सोशल मीडिया के जिला सह प्रमुख कृष्ण गोपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देशराज कश्यप, गुरुप्रीत काम्बोज, गुलजार सैनी, अनिल धीमान, शमशेर पाल के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *