करनाल की जनता ने भाजपा में जताया विश्वास : सुमन सैनी

करनाल 6 जुलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने शनिवार को धन्यवाद दौरा किया और करनाल की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सुमन सैनी ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है कि भाजपा ने एक बड़ी जीत हासिल की है। करनाल की जनता ने मनोहर लाल को सांसद और नायब सिंह सैनी को करनाल का विधायक चुना। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अब करनाल की बड़ी समस्याओं का हल करने का काम करेंगे और नायब सिंह सैनी करनाल की जनता के साथ हर समय खड़े रहेंगे। सुमन सैनी शनिवार को चांद सराय में धानक चौपाल, सेक्टर-4 में गुर्जर धर्मशाला, उत्तम नगर की गली नंबर-3, विकास नगर गली नंबर-6, नरसी विलेज में श्री गणेश मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान सुमन सैनी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और करनाल से दो कमल के फूल खिलाने के लिए आभार जताया।
उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक करके भाजपा को जिताने के लिए काम किया है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। जिनकी मेहनत से करनाल से मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी को प्रचंड जीत मिली है। जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा सबको साथ लेकर आगे बढ़ी है।
सुमन सैनी ने कहा कि नायब सिंह सैनी हर दिन नई घोषणाएं करके जनता की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। करनाल की जनता ने नायब सिंह सैनी को जो मान सम्मान दिया और जो विश्वास जताया और जो आशीर्वाद दिया उसके लिए वे आभारी रहेंगी और जनता के साथ नायब सिंह सैनी हर समय तैयार रहेंगे। सुमन सैनी ने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ेगा।
सुमन सैनी ने कहा कि वे करनाल की जनता से वादा करके गई थी कि अब वोट मांगने आई हैं और धन्यवाद करने जरूर आउंगी। वे अपने वादे को पूरा करने और करनाल के लोगों के बीच आशीर्वाद लेने और धन्यवाद करने आई हैं। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी हर वर्ग की चिंता करते हैं और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हें। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता, निर्मला बैरागी, रेखा आनंद, मीना चौहान, मेघा भंडारी, सुनील गुप्ता, खुर्शीद आलम, श्वेता मेहता, नीलम नोतना, सुनील गोयल, शशि सैनी, निधि गुलाटी, विनय संधू, सतीश गोयल, विकास कथूरिया, मीना चौहान रायसन, मीतू सैनी, प्रियंका भारद्वाज, सुरेश जागलान, पृथ्वीराज कांबोज, लक्ष्मण कांबोज सहित अन्य मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *