दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। सभी प्रमुख राजनीितक दलों के साथ कदमताल करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) भी चुनाव जीतने के लिए जी-जान लगा रही है। पार्टी के सभी स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सड़कों पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। AAP ने चुनाव के लिए क्या रणनीति तैयार की है? इस चुनाव में क्या प्रमुख मुद्दे हैं? दिल्ली की जनता किस बात पर किसके पक्ष में वोट करेगी? इन सब मुद्दों पर वी के शुक्ला ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा से बात की।

-आप किस भाजपा की बात कर रहे हैं? भाजपा के तो डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। देश की जिस किसी भी राज्य में भाजपा की सरकार है, वहां यह भ्रष्टाचार की तमाम सीमाएं लांघ चुकी है। केवल दिल्ली नगर निगम की बात करें तो 15 वर्ष में भाजपा ने सत्ता में रहकर उनके पार्षदों ने दिल्ली को साफ-सफाई, कालोनियों में सड़क निर्माण से लेकर लेंटर पड़ने तक में मोटी मलाई काटी है। दिल्ली नगर निगम का ऐसा कोई विभाग नहीं है, जहां भ्रष्टाचार का घुन न लगा हो।
भ्रष्टाचार दूर करने का क्या आम आदमी पार्टी के पास कोई उपाय है?

भ्रष्टाचार को दूर करने की दवा सिर्फ अरविंद केजरीवाल के पास है। इसे वही दूर सकते हैं, और कोई भी इसे खत्म नहीं कर सकता है। इसके लिए ईमानदारी वाला डीएनए होना चाहिए, तभी भ्रष्टाचार दूर होगा। अरविंद केजरीवाल ही इकलौते नेता हैं, जो देश में कहीं भी अपनी छाती तानकर खड़े होकर कहते हैं कि मैं कट्टर ईमानदार हूं।

दिल्ली नगर निगम के लिए आम आदमी पार्टी का मूल मंत्र क्या है?

-देखिए, आप का मूल मंत्र है ‘काम किया है, काम करेंगे’, जबकि भाजपा का मंत्र है ‘बदनाम किया है, बदनाम करेंगे’। ये लोग सिर्फ बदनाम करने में विश्वास रखते हैं और हम काम करने में विश्वास रखते हैं। आज जनता के सामने दो विकल्प हैं- एक ओर भाजपा के 10 फर्जी स्टिंग आपरेशन हैं, तो दूसरी तरफ है अरविंद केजरीवाल की निगम की 10 गारंटी। जनता को केजरीवाल का काम चुनना है या भाजपा की 10 स्टिंग आपरेशन। मुझे लगता है कि जनता केजरीवाल के 10 कामों को चुनेगी। आज भाजपा का पूरा तंत्र इसमें लगा हुआ है कि निगम चुनाव मुद्दों पर न लड़ा जाए, बल्कि यह चुनाव सत्येंद्र जैन के वीडियो, फर्जी स्टिंग या फर्जी आडियो पर हो।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *