करनाल, 5 जुलाई। हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा बीपीएल यानी गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं के लिए 8 दिन का ई-रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। महिला विकास निगम करनाल के जिला प्रबंधक जगजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को निशुल्क दिया जाएगा। इसके लिए पात्र महिला की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह हरियाणा की मूल निवासी हो। पात्र महिला की शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास तथा उसके पास वैध लर्नर लाइसेंस भी होना चाहिए। यह प्रशिक्षण 1 लाख 80 हजार से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं या लड़कियों को ही दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पात्र महिलाएं 10 जुलाई 2024 तक ऑनलाईन ईमेल आईडी hwdckarnal5@gmail.com पर आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा ऑफलाइन जिला कार्यालय में भी अपना आवेदन जमा करवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय कोठी न 248, दयानंद कॉलोनी, मॉडल टाउन, वार्ड न 3, नजदीक संतोषी मंदिर करनाल में संपर्क किया जा सकता है। इसी कड़ी में दूरभाष न 0184-2202726, 8397823272 तथा 9996930100 पर भी जानकारी ली जा सकती है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *