अम्बाला शहर,  5 जुलाई:
परिवहन एवं महिला बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरियाणा एवं विधायक अम्बाला शहर के प्रयासों से नालों एवं ड्रेनों की सफाई का काम युद्धस्तर पर जारी है। यह शब्द भाजपा कार्यकर्ता ने सुरेन्द्र घई टीटू ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे। उन्होंने बताया कि घग्गर से लेकर मनमोहन नगर, मोटर मार्किट, जग्गी कालोनी, बलदेव नगर तक अम्बाला ड्रेन का काम सिंचाई विभाग द्वारा लगभग पूरा कर लिया गया है। इसी प्रकार अम्बाला शहर में सेशन कोर्ट ड्रेन, इंको ड्रेन व घेल ड्रेन का काम भी ठेकेदार द्वारा युद्धस्तर पर जारी है। केवल दो-तीन जगह पर आई रूकावटों को छोड़कर शेष स्थानों पर कार्य पूरा करने के प्रयास जारी हैं। इसीप्रकार अम्बाला शहर में रामनगर, पालिका विहार, जगाधरी गेट, पुराना सिविल हस्पताल, अम्बिका देवी मंदिर, बांसो वाला चौक, कपड़ा मार्किट, कांग्रेस भवन, शुक्लकुंड रोड पर जमा होने वाले पानी की निकासी के लिए नदी मोहल्ला अम्बाला शहर में बड़े-बडे़ पम्प लगाए गए हैं जोकि नदी मोहल्ला से पानी खींच कर सरकुलर रोड़ पर चल रही घेल ड्रेन में छोड़ते हैं और इसी प्रकार अम्बाला शहर के छोटे-छोटे नालों व नालियों सफाई का काम भी नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी करने के लिए प्रयासरत हैं तथा अम्बाला शहर में बनूड़ी नाके पर लगाए गए साईफन के साथ चलते नालों की भी सफाई के लिए स्पैशल पोक मशीन नगर निगम द्वारा किराये पर लेकर दिन रात काम करते हैं। घई ने बताया कि इस काम में नगर निगम के सभी अधिकारी व सफाई कर्मचारी तथा पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग के कर्मचारी व अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर माननीय मंत्री असीम गोयल द्वारा दिए निर्देशों के अनुसार कार्य करने में प्रयासरत है तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी इस कार्य को समाज सेवा मानते हुए दिनरात एक किए हुए हैं। जिनमें सुरेन्द्र मलहोत्रा, राजबीर सिंह पूर्व पार्षद, चेतन भार्गव, ओंकार मलहोत्रा, ललित कुमार, सोनू सेठी व अम्बाला शहर मंडल अध्यक्ष अमन सूद, बलदेव नगर मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र सैनी तथा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा प्रमुख हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *