डीसी डॉ. शालीन ने स्कूल के प्रांगण में लगाया पौधा
अम्बाला, 5 जुलाई-
अम्बाला जिला के वन विभाग द्वारा शुक्रवार को विधिवत रूप से पौधारोपण अभियान की शुरूआत की गई। अम्बाला के डीसी डॉ. शालीन ने वन मंडल अम्बाला द्वारा पंजोखरा साहिब गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रांगण में पेड़ लगाया और अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अम्बाला जिलावासियों से मानसून के मौसम में अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने का आह्वान किया है।
डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि इस समय मानसून का मौसम शुरू हो गया है। पौधारोपण के लिए यह मौसम सबसे उपयुक्त है। ऐसे में हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। आज वातावरण तेजी से बदल रहा है। पहले हम महज खबरे सुनते थे कि जलवायु परिवर्तन हो रहा है लेकिन अब हम नजदीकी से इस परिवर्तन को महसूस कर सकते हैं। ऐसे में हमें आगे आकर इस पर्यावरण को बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए सबसे बेहतरीन उपाय अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाना है। इससे न केवल हमारी प्रकृति हरी-भरी होगी बल्कि पर्यावरण भी शुद्ध होगा।
धरती को सुखमय बनाने के लिए पेड़ लगाए: डीसी डॉ. शालीन
डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि धरती को सुखमय बनाने के लिए हमें पेड़ लगाने चाहिए। आज पूरे विश्व में लोग तेजी से पेड़ काट तो रहे हैं लेकिन इतनी संख्या में पेड़ लगाए नहीं जा रहे हैं। ऐसे में सभी जीवन में पेड़ लगाने का प्रण लें। हम सभी को अपने जन्मदिवस पर याद के तौर पर पेड़ लगाना चाहिए। आज अगर पेड़ लगाएंगे तो भविष्य में फल देगा और हमारे वातावरण को शुद्ध करेगा।
राज्य सरकार पंचायतों को सुदृढ़ करने के लिए कर रही काम: डीसी
डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को सुदृढ़ करने के लिए काफी काम कर रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने पंचायतों व सरपंचों से जुड़ी काफी घोषणाएं की हैं। अब सरपंच 21 लाख रुपये तक के कार्य स्वयं करवा सकता है। उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि सरकार की नीतियों का लाभ उठाकर पंचायतों को सुदृढ़ करें। सभी सामूहिक प्रयास करें, इससे पूरे समाज को लाभ मिलेगा।
गांवों में भी शहरों की तरह हो रहे विकास कार्य: सीईओ जिला परिषद्
सीईओ जिला परिषद् नवीन आहूजा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज गांवों में भी शहरों की तरह विकास कार्य हो रहे हैं। सडक़ों, नालियों, तालाबों को बनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने ग्राम पंचायतों व सरपंचों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं बनाई हैं। अब बिना ई-टेंडरिंग के सरपंच 21 लाख रुपये तक के विकास कार्य करवा सकता है। अगर सरपंच पंचायत के किसी कार्य से बाहर जाता है तो वह 16 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रा व्यय ले सकता है। सीईओ जिला परिषद् ने सभी गांववासियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
जिला अम्बाला में वर्ष 2024-25 में किसानों के खेतों में 660000 क्लोन के पौधे लगाये जायेंगे व इस वर्ष में पौधागिरी के अन्र्तगत स्कूलों में 45000, जल शक्ति अभियान के अन्र्तगत पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में 236000 पौधे व संस्थानों व अन्यों को 58000 पौधे मुफत में बांटे जायेंगे।
जिला अम्बाला में कूल 339000 पौधे मुफत में दिये जायेंगे इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा सडक़ों, नहरों व आरक्षित वनों में पौधारोपण 249580 पौधे लगाये जायेंगे। इस प्रकार डीएफओ अम्बाला द्वारा कुल 1248580 पौधों का पौधारोपण अम्बाला जिला में करवाया जायेगा। जिला अम्बाला में वन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों, शहरी क्षेत्रों के सौन्दर्यकरण के लिए भी पौधे मुफत में दिये जायेंगे।
वन विभाग इस साल मुफ्त देगा 3,39,000 पौधे: डीएफओ पवन शर्मा
डीएफओ पवन शर्मा ने बताया कि जिला अम्बाला में वर्ष 2024-25 में किसानों के खेतों में 660000 क्लोन के पौधे लगाये जायेंगे व इस वर्ष में पौधागिरी के अंतर्गत स्कूलों में 45000, जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में 236000 पौधे व संस्थानों व अन्यों को 58000 पौधे मुफ्त में बांटे जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिला अम्बाला में कुल 339000 पौधे मुफ्त में दिए जाएंगे, इसके अतिरिक्त वन विभाग द्वारा सडक़ों, नहरों व आरक्षित वनों में पौधारोपण 249580 पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रकार वन मण्डल अधिकारी अम्बाला द्वारा कुल 1248580 पौधों का पौधारोपण अम्बाला जिला में करवाया जाएगा। जिला अम्बाला में वन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों, शहरी क्षेत्रों के सौन्दर्यकरण के लिए भी पौधे मुफ्त में दिये जाएंगे।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, गांव पंजोखरा के सरपंच सुखविन्द्र सिंह व सम्बध्ंिात विभाग के अधिकारीगण तथा ग्रामीण मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *