परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल के निवास पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न,जताया सरकार का आभार
अम्बाला- 4 जुलाई

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा सरपंचों को पावर देने के अलावा की गई कई अन्य घोषणाओं से सरपंचों के चेहरों पर रौनक आ गई है। सीएम नायब सिंह द्वारा की गई घोषणा के बाद प्रदेशभर में सरपंच खुशी मना रहे हैं। इसी बीच अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों सरपंच अपनी खुशी ज़ाहिर करने के लिए आज हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल के निवास पर पहुंचे। जहां सरपंचों ने ढोल बजाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। इस दौरान परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने भी सरपंचों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सरपंचों के साथ बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि अब सभी सरपंच अपने गांवों में और तेजी के साथ विकास कार्य करवा सकेंगें। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि सीएम नायब सिंह ने सरपंचों की बड़ी मांग पूरी की है। उन्होंने कहा कि सरपंचों को कहीं न कहीं यह महसूस हो रहा था कि उनकी पावर को छीना जा रहा है और काम नहीं करने दिए जा रहे। ऐसे में सरपंचों को अगर कोई काम करवाना होता था तो उसकी प्रक्रिया जटिल थी। लेकिन सीएम नायब सिंह ने जनकल्याण के लिए बड़ी घोषणा की है। जिसके बाद सरपंच अपने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को रफ्तार दे पाएंगे।

सरपंचों ने जताया मुख्यमंत्री नायब सिंह और परिवहन राज्य मंत्री का आभार

परिवहन मंत्री असीम गोयल के आवास पर पहुंचे सरपंचों ने बताया कि सरकार ने उनकी मांग पर गौर किया ,इसके लिए आज वो मंत्री असीम गोयल के निवास पर आभार व्यक्त करने पहुंचे थे। सरपंचों का कहना है कि अब वो अपने गांवों में विकास व सुधार के विभिन्न कार्य अपने स्तर पर ही करवा सकेंगे। सरपंचों ने बताया कि सीएम नायब सिंह ने सरपंचों की मांग पर गौर करते हुए सरपंचों की पावर बढ़ाकर 21 लाख तक के कार्य करवाने की कर दी है। इसी के लिए आज सभी सरपंच मंत्री असीम गोयल के आवास पर सरकार का आभार व्यक्त करने पहुंचे हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *