हर आने वाली पीढ़ी पिछली पीढ़ी से बेहतर होना विधि का विधान – रवि प्रकाश।
लाडवा 4 जुलाई
शहर की अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी व रोट्रेक्ट क्लब का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
इंस्टॉलेशन चेयरमैन पूर्व सहायक मंडल अध्यक्ष अमित सिंघल ने बताया कि रोटरी व रोट्रेक्ट क्लब में अंतर्राष्ट्रीय प्रधान से लेकर क्लब प्रधान तक हर किसी का सत्र 1 जुलाई से 30 जून तक होता है। जिसके तहत लाडवा क्लब के 2024-25 के लिए चुने हुए प्रधानों का सत्र भी 1 जुलाई को शुरू हुआ। जिसमें रोटरी प्रधान नरेश गर्ग व रोट्रेक्ट प्रधान इशांत गर्ग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित प्रधानों का पद ग्रहण समारोह एक निजी होटल में आयोजित किया गया। जिसमें मंडल 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रवि प्रकाश मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सहायक मंडल अध्यक्ष डॉ विवेक ललित, स्टालवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप गर्ग व रोट्रेक्ट मंडल 3080 प्रतिनिधि शशांक कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथियों व क्लब के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और रोटरी वर्ष 2023-24 के प्रधान अंकुर गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करने के पश्चात पिछले वर्ष किये गए कार्यों के बारे में बताते हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया। उनकी तरफ से विकास सिंघल, दुर्गेश गोयल, डॉ अमृत गर्ग, सुनील गर्ग, भूपिंदर सिंह, दीपक सिंघल व अमित सिंघल को रोटेरियन बाय हार्ट अवार्ड से नवाजा गया। दोनों क्लबों के 2023-24 के प्रधानों ने अपना प्रधान पद का कॉलर 2024-25 के प्रधानों को पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। रोटरी प्रधान नरेश गर्ग ने पदग्रहण करने के बाद सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्होनें मुझे प्रधान बनाया है। उसके लिए मैं सबका धन्यवादी हूँ और सभी के सहयोग व मार्गदर्शन से रोटरी लाडवा की तरफ से समाज के लिए बढ़ चढ़ कर सामाजिक कार्य करेंगे। रोट्रैक्ट प्रधान इशांत गर्ग ने वर्ष भर में किये जाने वाले सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यतिथि रवि प्रकाश ने नवनिर्वाचित प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि रोटरी लाडवा के पिछले प्रधान के नेतृत्व में क्लब ने प्रोजेक्ट परिणय व प्रोजेक्ट आहार सहित बहुत अच्छे कार्य किये लेकिन हर नया प्रधान उससे और अच्छा करता है क्योंकि ये विधि का विधान है कि हर आने वाली पीढ़ी अपनी पिछली पीढ़ी से एक कदम आगे होती है और उसी विधान पर चलते हुए रोटरी लाडवा इस वर्ष भी बहुत अच्छे सामाजिक कार्य करेगी। विशिष्ट अतिथि संदीप गर्ग ने रोटरी द्वारा विश्व से पोलियो ख़तम करने का श्रेय हर रोटरी सदस्य को दिया। डी आर आर शशांक कौशिक ने युवाओं को अपने अंदर निखार लाकर समाजसेवा के कार्यों में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दोनों क्लबों की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें राकेश को रोटरी क्लब का सचिव, दीपक सिंघल को कोषाध्यक्ष, राजेश वर्मा को उपप्रधान और अरुण करूड़वाल को सह सचिव नियुक्त किया गया। रोट्रैक्ट क्लब में चिराग मेहता को सचिव, सुमित गोयल को कोषाध्यक्ष, गर्वित धवन को उपप्रधान और अनुभव मिगलानी को सह सचिव नियुक्त किया गया। मुख्यतिथि ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को पिन लगाकर उनका पदग्रहण कराया। मुख्यातिथि द्वारा रोटरी व रोट्रैक्ट में नयी सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों का भी पिन लगाकर स्वागत किया। क्लब की तरफ से मुख्यतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में वर्ष 2025-26 के रोटरी प्रधान संजीव जिंदल द्वारा सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद किया। मंच संचालन अरुण करूड़वाल व गीतांश करूड़वाल द्वारा किया गया। समारोह में पूर्व मंडलाध्यक्ष अजय मदान, कपिल गुप्ता, शालिनी प्रकाश, डिंपल गुम्बर, रविकांत गिरधर, अश्वनी गोयल, राजेश मिगलानी, शुभम धीमान, देवांकुर गोयल, शुभम गोयल, ऋषभ सिंघल, इशांत गोयल, अनुभव गर्ग, मनन जिंदल, रीमा गर्ग, करुणा गुप्ता, स्वाति गुप्ता, पवनीश गोयल, हरनेक सिंह, विशाल मित्तल व गौरव गोयल सहित दोनों क्लबों के सदस्य व अन्य क्लबों से आये अतिथि उपस्थित थे।
04 लाड़वा 1 :शहर की अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी व रोट्रेक्ट क्लब का पदग्रहण समारोह का दीप प्रजवलित करते संस्था के पदाधिकारी ।
04 लाड़वा 1, : मंडल 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रवि प्रकाश मुख्यतिथि के रूप मे शिरकत करते हुए ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *