एसडीएम ने ली राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों की बैठक
बीएलओ की वैरीफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर मतदाता सूचियों की त्रुटियों में सुधार करना सुनिश्चित करें अधिकारी
मतदान केन्द्रों में समायोजन करने तथा नए मतदान केन्द्र स्थापित करने के लिए 5 जुलाई तक प्रस्ताव प्रस्तुत करें

करनाल, 3 जुलाई। एसडीएम अनुभव मेहता ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि राजनीतिक पार्टियां भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों की पालना के तहत मतदाता सूची का निरीक्षण कराएं तथा मतदान केन्द्रवार मृत व्यक्ति, जिनकी वोट मतदाता सूची से हटाई जानी है व त्रुटि की शुद्घि कराई जानी है, के बारे में जिला निर्वाचन कार्यालय को सूचित करें।

उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दल वोट से वंचित व्यक्तियों को विशेष अभियान तिथियों की जानकारी दें व मतदान केन्द्रों पर 27 जुलाई, 28 जुलाई, 3 अगस्त व 4 अगस्त को सभी बूथ लेवल अधिकारी 9 बजे से सांय 5 बजे तक संबंधित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर दावे तथा आपत्तियोंं के फार्म प्राप्त करें।

एसडीएम ने सभी बीएलओ को घर घर जाकर मतदाताओं का डाटा बीएलओ एप पर वैरीफाई करने के आदेश भी दिए। उन्होंने बताया कि बीएलओं द्वारा घर घर जाकर किये जा रहे सर्वे को 4 जुलाई तक पूर्ण करना है। उन्होंने बताया कि जिन मतदान केन्द्रों पर 1500 से अधिक मतदाता हैं, उन मतदान केन्द्रों को साथ लगते मतदान केन्द्रों में समायोजन करने तथा नए मतदान केन्द्र स्थापित करने के लिए 5 जुलाई तक प्रस्ताव प्रस्तुत करें। बैठक में 3 जुलाई तक मतदान केन्द्रों में संशोधन हेतु लिखित में सुझाव देने के बारे में भी अनुरोध किया गया।

एसडीएम ने बताया कि अधिकारी बीएलओ की वैरीफिकेशन रिपोर्ट  के आधार पर मतदाता सूचियों की त्रुटियों में सुधार करना सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी पटवारी, चौकीदारों के माध्यम से प्रोग्राम का व्यापक प्रचार करवाएं तथा नगर निगम एवं नगर पालिका द्वारा प्रोग्राम के प्रचार हेतु मुनादी करायें। शहरी क्षेत्र में पार्षदों की मीटिंग करके पार्षदों के माध्यम से व्यापक प्रचार कराएं।

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण 2024 के अन्तर्गत प्राप्त दावे तथा आपत्तियों का समय पर निपटारा करके ईरोनेट पर डाटा फीडिंग का कार्य निर्धारित समय सीमा में सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें। सभी ईआरओ व एईआरओ मतदान केन्द्रों पर जाकर सुपरवाईजरों तथा बीएलओ के कार्यो का औचक निरीक्षण करके पड़ताल करेंगे तथा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *