कुम्हार मौहल्ला, जगाधरी गेट, नाहन हाउस, कबीर नगर और डेयरी कॉम्पलैक्स खतौली का किया दौरा

अम्बाला, 28 जून- हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने शुक्रवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद अम्बाला शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नालों व ड्रेन की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बरसात से पहले सफाई में किसी तरह की लापरवाही न बरतें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।

मंत्री सुभाष सुधा सबसे पहले कुम्हार मौहल्ला पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई का जायजा लिया। इसके उपरांत वे जगाधरी गेट, नाहन हाउस, कबीर नगर गए। यहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। कस्तूरबा गांधी स्कूल के बाहर किसी तरह का कचरा न डालने दिया जाए। उन्होंने इस स्कूल के बाहर अच्छे से सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेयरी कॉम्पलैक्स खतौली में भी दौरा किया। यहां सडक़ों पर गोबर और जलभराव की समस्या को देखकर तत्काल उसे साफ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को किसी भी तरह इस सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने को कहा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *