कुरुक्षेत्र, 27 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के एमए इतिहास व एमए राजनीतिक विज्ञान में दाखिले के लिए गुरुवार को 520 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि केयू आर्ट्स फैकल्टी में एमए इतिहास के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 231 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के ब्लॉक एक व दो में एमए राजनीतिक विज्ञान विषय के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में 289 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इन केन्द्रों में आयोजित प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
उन्होंने बताया कि 28 जून को एलएलएम व एलएलएम (एसएफएस) में दाखिले के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे, एमए मनोविज्ञान की 50 सीटों के लिए दोपहर 12 बजे तथा एमए लोक प्रशासन की 60 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 29 जून को मास्टर ऑफ सोशल वर्क की 50 सीटों के लिए प्रातः 10 बजे, एमए अंग्रेजी की 120 सीटों के लिए दोपहर 12 बजे तथा एमए अर्थशास्त्र की 80 सीटों के लिए दोपहर 3 बजे प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *