पिहोवा 26 जून उपमंडल अधिकारी नागरिक अमन कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के निवारण के लिए प्रतिदिन समाधान प्रकोष्ठ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में प्रतिदिन 9 बजे से 11 बजे तक अधिकारी आमजन की समस्याओं को सुन रहे हैं तथा उनका मौके पर समाधान कर रहे हैं।
एसडीएम अमन कुमार ने बताया कि आमजन की समस्याओं का अति शीघ्र निपटान हो सके इसके लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हर रोज कार्य दिवस के दौरान समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। इस पहल के तहत हर रोज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आमजन उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय में अपनी समस्याएं लेकर पंहुचते हैं। यह कार्य लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने में सहायक सिद्ध हो रही है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकायों से बकाया प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शा स्वीकृति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड और सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध संबंधी शिकायतों और बिजली/सिंचाई/जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी संबंधित शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। बुधवार को कुल 7 शिकायतें समाधान प्रकोष्ठ शिविर में पंहुची। इनमें से तीन शिकायतें पीपीपी आईडी से संबंधित, दो शिकायतें बुढ़ा पैंशन से, एक शिकायत म्यूटेशन से तथा एक शिकायत पुलिस प्रोटेक्शन से संबंधित थी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *