अम्बाला/बराड़ा, 25 जून,
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम अश्वनी मलिक की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में  लगाए गए समाधान शिविर में आई शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर निवारण किया गया। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित 18 समस्याओं में से 13 समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर दिया गया और पांच समस्याओं को समाधान के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया। इसके अतिरिक्त 03 समस्याएं पेंशन से संबंधित आई जिनमें से 02 का मोके पर निवारण किया और एक को समाधान के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया।
यह जानकारी देते हुए एसडीएम अश्वनी मलिक ने बताया कि इन शिविर में मुख्यत: जनता से सीधे रूप से जुड़े प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन रजिस्ट्रेशन, स्थानीय शहरी निकाय से संबंधित मकान का नक्शा तथा नो ड्यूज प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड और राशन वितरण, बिजली, पानी, सिंचाई आदि के अलावा क्राइम संबंधित शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया गया जा रहा है।
एसडीएम अश्वनी मलिक ने हलके की जनता का आह्वान किया कि वे ब्लाक स्तर पर आयोजित किया जा रहे विशेष शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें।
मौके पर तहसीलदार बराड़ा विनती, खंड विकास एवं  पंचायत विभाग बराड़ा से एसईपीओ गुरदास, कष्ट निवारण समिति के सदस्य दिनेश चौहान, नगर निगम से जेई भंवर व लिपिक राहुल, पब्लिक हेल्थ से जेई दीपक चौहान सहित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी भी समाधान शिविर में मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *