-अतिरिक्त उपायुक्त ने की गुदगुदी जंक्शन द्वारा नि:शुल्क हरियाणवी लोक नृत्य कार्यशाला में शिरकत,बालिकाओं का किया उत्साहवर्धन
अम्बाला शहर,25 जून : सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह कुरुक्षेत्र की अम्बाला कार्यकारणी द्वारा सेक्टर 9 के समीप लक्ष्मी नगर स्तिथ गीता कुटीर में चल रही नि:शुल्क हरियाणवी लोक नृत्य कार्यशाला में अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने शिरकत की। जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय गौतम ने बताया कि समूह अध्यक्ष चन्द्रमौलि गौड़ के मार्गदर्शन में अम्बाला कार्यकारणी द्वारा पहली बार 10 दिवसीय हरियाणवी लोक नृत्य कार्यशाला लगाई गई है जोकि 30 जून तक प्रतिदिन सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चलेगी। आज मंगलवार को कार्यशाला के 5वें दिन अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने इस कार्यशाला में शिरकत करके गुदगुदी समूह के प्रयासों की सराहना की। साध्वी सुश्री भारती गिरी, जिला अम्बाला प्रभारी करमजीत सिंह,प्रशिक्षक बुद्धराम मट्टू और सहायिका शशिकला ने अतिरिक्त उपायुक्त का स्वागत किया। जिला प्रभारी करमजीत सिंह ने अतिरिक्त उपायुक्त को समूह की गतिविधियां बताते हुए कहा कि केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जिला अम्बाला के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक,शैक्षणिक,धार्मिक, स्वास्थ्य और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं। इस कार्यशाला में गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए बालिकाओं को हरियाणवी लोक नृत्य सिखाया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध नृत्य निर्देशक बुद्धराम मट्टू हरियाणवी नृत्य की बारीकियां सीखा रहे हैं ताकि ये बालिकाएं हरियाणवी संस्कृति से अवगत हो सकें। बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि
बालक बालिकाओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश में खाली समय का सदुपयोग करके नृत्य विधाओं को अवश्य सीखना चाहिए और इनका निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बालक बालिकाओं को स्वावलंबी बनने के लिए इस तरह की कला सीखनी होगी। उन्होंने गुदगुदी समूह के प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण प्रोजेक्ट चलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. एस पी त्रिपाठी,मोहित कालड़ा,एस.के.शर्मा,रवींद्र कौर,तनु बिष्ट, सुकृति सिंह, नंदिनी, मनप्रीत कौर,मधु शर्मा,नीरू गौतम,काजल और आराध्य सहित प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *