करनाल, 24 जून। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के निदान के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। समाधान शिविर में बसंत विहार कॉलोनी करनाल निवासी तिलक राज शर्मा परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा होने की समस्या को लेकर शिविर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि काफी समय से उनके परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय अधिक दिखा रहा था जिस कारण उनका बीपीएल कार्ड न बनने से सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। प्रशासन ने उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए समस्या को हल कर दिया तथा मौके पर ही उनकी फैमिली आईडी में फैमिली इनकम ठीक कर दी और साथ के साथ ही बीपीएल कार्ड बनाकर दे दिया। बीपीएल कार्ड बन जाने पर तिलक राज शर्मा ने कहा कि वह समस्या को लेकर बहुत दिनों से परेशान थे। लेकिन आज समाधान शिविर में आने पर उनकी समस्या का मौके पर ही समाधान हो गया। इस के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया।

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले समाधान शिविरों के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इन समाधान शिविरों में जनता की समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। जिस कारण आमजन में समाधान शिविरों के प्रति रुझान बढऩे लगा है। प्रशासनिक अधिकारी भी सरकार के आदेशों की अनुपालना कर रहे हैं। समाधान शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *