करनाल। गुरु नानक खालसा कालेज प्रबंधन समिति का चुनाव सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुआ जिसमें सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस को पांचवीं बार निर्विरोध कॉलेज प्रबंधन समिति का प्रधान चुना गया। इस बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर गुरिंदर सिंह ने बताया कि कॉलेज के पूर्व प्रधान एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय तारा सिंह जी के स्वर्गवास के बाद उनके सुपुत्र सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस को कॉलेज का निर्विरोध प्रधान चुना गया और तब से लेकर अब तक यह कॉलेज की बागडोर संभाले हुए हैं और कॉलेज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सर्वप्रथम कॉलेज प्रबंधन समिति के दिवंगत सदस्यों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी की भूमिका करनाल सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल चोपड़ा ने निभाई। जबकि उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र सिंह बागी एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की तरफ से जीव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर दीपक राय बब्बर विशेष रूप से अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। सरदार कंवरजीत प्रिंस ने बताया कि कॉलेज पूर्व सांसद सरदार तारा सिंह जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है और शिक्षा जगत में कॉलेज का प्रतिष्ठित स्थान है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य, स्टाफ तथा विद्यार्थियों की भूरि भूरि प्रशंसा की। गौरतलाप है कि प्रधान के साथ-साथ सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया जिसमें सरदारनी कंवरप्रीत कौर को उपप्रधान, सरदार सुरेंद्र पाल सिंह पसरीचा को महासचिव तथा सरदार हरसुखजीत सिंह मान को वित्त सचिव चुना गया। डॉ देवी भूषण ने मंच का संचालन किया और व्यवस्था को संभाला। इस अवसर पर सरदार भगवत सिंह भाग्या, राजवीर चौहान, डॉ एस के गोयल, सुरेंद्र पाल भट्टी, मास्टर कृष्ण, प्रीतम सिंह, रणजीत सिंह मान, सरदार धनवीर सिंह जोहल, सरदार जोगिंदर पाल सिंह, सरदार सुच्चा सिंह एवं भारी संख्या में प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *