वाल्मीकि भवन के अधूरे निर्माण कार्य को जल्द करवाया जाएगा शुरू –  चौ.  बंता राम वाल्मीकि
चौ. बंता राम वाल्मीकि के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन, सुभाष बुम्बक ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित।
संस्था के संगठन को किया जाएगा मजबूत – सुभाष बुम्बक

करनाल, 23 जून। भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ की ओर से रविवार को सैक्टर 9 वाल्मीकि भवन में पूर्व विधायक एवं भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ के मुख्य संरक्षक  चौ.  बंता राम वाल्मीकि के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुभाष बुम्बक ने की। संस्था की ओर से  चौ.  बंता राम वाल्मीकि को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर  चौ.  बंता राम वाल्मीकि ने वाल्मीकि समाज के सभी प्रबुद्धजनों का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए समाज को एक नई दिशा देने के लिए कार्य करें। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे ऊंचे से ऊंचे मुकाम को आसानी से हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज की उन्नति के लिए यह भी आवश्यक है कि सभी का एकजुट रहना होगा। संगठित समाज ही उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि भवन के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाया जाएगा। हरियाणा सरकार में मंत्रीगण यहां तक कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी प्रोग्राम भवन पर किया जाएगा और भवन के निर्माण कार्य के लिए अनुदान राशि दिलवाई जाएगी।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुभाष बुम्बक ने कहा कि संस्था के संगठन को मजबूत किया जाएगा और संस्था में 61 नए सदस्यों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि  चौ.  बंता राम  वाल्मीकि   का सहयोग लेकर भवन के निर्माण कार्य को पूरा करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने  चौ.  बंता राम  वाल्मीकि   द्वारा भवन के निर्माण में पूर्व में दिए गए सहयोग की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इसके अलावा भवन के लिए प्लाॅट दिलवाने से लेकर निर्माण कार्य में सहयोग देने वालों का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. धर्मेंद्र सिंह, एसडीओ डाॅ. बलजीत सिंह व डाॅ. जसबीर सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष सुभाष बुम्बक, भरत सिंह, राजेंद्र चनालिया, विशाल चनालिया व रवि कुमार ने पगड़ी पहनाकर चै. बंता राम को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रघुबीर गागट, अनिल चनालिया, संजय माॅडल टाउन, विक्रम जुंडला, विजय चनालिया ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मनोज परोचा, पहलवान रमेश चिंगारी, अमित निसिंग, हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कल्याण, पूर्व एमसी विक्रम, दिनेश वाल्मीकि, डाॅ. धर्मेंद्र सिंह और सुभाष बुम्बक ने मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मंच का संचालन रघुबीर गागट ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व महासचिव राजेंद्र ढिलौड़, मा. नाथी राम उपलाना, पिंकी पहलवान, भल्ला पहलवान, सूरज बिड़लान, मा. ललित, विनोद व संजय पधाना, अनिल चनालिया, राजबीर रसूलपुर, डाॅ. अम्बेडकर प्रचार-प्रसार समिति के प्रधान सोनू बोहत, पत्रकार भारत तथा भारी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *