कुरुक्षेत्र 16 जून इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी(इग्नू), शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डा धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया पुरे भारत वर्ष में इग्नू की जून 2024 सत्रांत परीक्षाएं अभी चल रही है जो कि 15 जुलाई 2024 तक चलेंगी क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत पूरे हरियाणा में कुल 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए है। इन परीक्षा केंद्रों पर इग्नू की परीक्षाएं सुचारू ढंग से आयोजित की जा रही है।
क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डा धर्म पाल ने कहा कि 18 जून को होने वाली इग्नू की परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी है 18 जून को यूजीसी नेट के एग्जाम के कारण इग्नू का एग्जाम अब 23 जून 2024 रविवार को कर दिया गया है। इग्नू के अन्य सभी एग्जाम जून 2024 की पहले से निर्धारित डेट शीट के अनुसार ही आयोजित किए जायेंगे। इग्नू ने नोटिफिकेशन जारी कर विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 18 जून के एग्जाम को 23 जून को री-शेड्यूल करने का निर्णय लिया है। इग्नू की सत्रांत परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट इग्नू.एसी.इन से संशोधित डेट शीट और हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *