कहा, गन्नेे की पेमेंट रूकने से परेशान हुए किसान
पिहोवा, 15 जून। युवा नेता डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा है कि गन्ना उत्पादकों की राशि जारी न कर सरकार गन्ना उत्पादकों को परेशान करने का काम कर रही है। कैथल शुगर मिल से संबंधित अनेकों किसानों की गन्ने की पेमेंट बकाया है लेकिन आज तक भी उनकी बकाया राशि को जारी नही किया गया है। उन्होने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गन्ना उत्पादकों को परेशान न किया जाए और जल्द से जल्द किसानों की गन्ने की पेमेंट जारी किया जाए। उन्होने कहा कि सरकार को चाहिए तो ये था कि गन्ना उत्पादकों की पेमेंट को साथ की साथ जारी करती लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी किसानों की सुध नही ली जा रही है जोकि सही नही है।
डा. जसविंद्र खैहरा ने पिहोवा के कुछ किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि किसान मलविंद्र सिंह की 8 लाख 28 हजार रूपए, गुरविंद्र सिंह की दो लाख 36 हजार, नवीन कुमार की 19 लाख रूपए, परमजीत कौर की 18 लाख रूपए, सुखबीर सिंह की 11 लाख 75 हजार, सुखविंद्र की 8 लाख रूपए, राजेश की 22 लाख रूपए, बलराज की 19 लाख 75 हजार, व संदीव की 9 लाख 61 हजार रूपए पेमेंट आज तक भी सरकार द्वारा जारी नही की गई है, जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को किसानों की समस्या को समझना चाहिए व जल्द से जल्द गन्ना उत्पादकों की पेमेंट को जारी किया जाए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

टीडीआई सिटी धोखाधड़ी मामला, पानीपत कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट की खारिज; दोबारा जांच के आदेशपानीपत। टीडीआइ सिटी सेक्टर-38 और 39 के निवासियों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पानीपत के न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमआइसी) विकास वर्मा की अदालत ने टीडीआइ इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड एवं अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस द्वारा दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही फाइल एसपी को भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि मामले की पुनः जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाए और नई जांच रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए। यह मामला टीडीआइ सिटी निवासी विवेक कुमार की याचिका पर अदालत पहुंचा था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किए बिना और उनके द्वारा उपलब्ध कराए दस्तावेजों पर विचार किए बिना केस बंद कर दिया।