कुरुक्षेत्र 14 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह शुक्रवार को कुरुक्षेत्र स्थित सीएम कैंप कार्यालय व गीता ज्ञान संस्थानम में पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट की। गीता ज्ञान संस्थानम में पहुंचने पर उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने दोनों जगहों पर आए कार्यकर्ताओं से बातचीत कर, उनका कुशलक्षेम भी पहुंचा तथा यहां पर जो लोग आए थे, उनके प्रार्थना पत्र लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी उनके कार्य है, वे प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि आमजन को अपने कार्यों को करवाने में सुगमता हो, इसके लिए समाधान शिविरों का आयोजन प्रत्येक जिले में किया जा रहा है। कार्य दिवस पर प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक जिला व ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारी लोगों की समस्या सुनकर उनका निवारण कर रहे है। जो भी कार्यों से संबंधित रिपोर्ट होती है, वह उपायुक्त के माध्यम से चंडीगढ़ मुख्यालय भी पहुंचाई जा रही है। मकसद लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। इस मौके पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरियां, कुरुक्षेत्र 48 कोस के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, अनुसूचित घुमंतू जाति बोर्ड से जयसिंह पाल, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, जिप के पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, देवी दयाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *