कहा, नदी नाले अटे पड़े, सरकार सुस्त
कुरुक्षेत्र। पूर्व मंत्री  अशोक अरोड़ा ने कहा है कि सरकार ने पिछले साल से भी सबक नहीं लिया है। पिछली बार प्रदेश में कितनी बाढ़ आई सबने देखा था और सरकार को उससे सीख लेनी चाहिए थी। मानसून आने से पहले बाढ़ नियंत्रण कोष आता है और उस फंड  से नदी नालों की सफाई होती है परंतु दुख  की बात है कि आज भी नदी नाले गंदगी से भरे पड़े हैं, जिनकी सफाई नहीं की गई। जब बरसात का सीजन शुरू होगा तो फिर सरकार की पोल खुलती हुई दिखाई देगी। वे शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर बातचीत कर रहे थे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि बीते वर्ष में मानसून के मौसम में हरियाणा के अनेक हिस्से नदी नालों की सफाई के अभाव में डूबे रहे लेकिन बीते वर्ष से सबक लेकर इस साल भी अब तक नदी नालों की सफाई नहीं करवाई गई है। सरकार को चाहिए कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सभी नदी नालों की सफाई करवाई जाए ताकि बरसात के मौसम में कहीं भी बाढ़ की स्थिति ना बने।
—–
आईडी के नाम पर लुटते रहे साढ़े नौ साल
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि साढ़े नौ साल बाद प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी को हरियाणा सरकार ठीक बताती रही लेकिन साढ़े 9 साल साल लूट मचाने के बाद अब इन्हें एहसास हुआ है कि यह सभी गलत है।  एनडीसी हरियाणा प्रदेश में भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। साढ़े नौ  साल तक तो सरकार ने बोला कि यह बहुत ठीक है। लोगों को लूटते रहे और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और अब जब जनता ने इन्हें वोट प्रतिशत में नीचे ला दिया है। अब प्रदेश के लोगों की इन्हें याद आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कितने मर्जी ड्रामा कर ले प्रदेश की जनता ने  अब मन बना लिया है कि हरियाणा में बड़े बहुमत से अब कांग्रेस की सरकार आएगी। मनोहर लाल के नवनियुक्त केंद्रीय ऊर्जा मंत्री बनने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि साढ़े नौ साल में हरियाणा प्रदेश के अंदर हर वर्ग के लोगों को डंडे से पीटने का काम मनोहर लाल ने किया। मनोहर लाल का कार्यकाल हरियाणा प्रदेश में काले अक्षरों में लिखा जाएगा। सरपंच, किसान, आशा वर्कर समेत अन्य पर किस तरह से मनोहर लाल ने लाठियां भांजी हैं, पूरा हरियाणा जनता है।
 अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। बातचीत करते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *