करनाल, 6 जून
नेहरू युवा केंद्र करनाल के तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला करनाल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य श्री गुलजार सिंह विर्क द्वारा छात्राओं एवं स्टाफ से अपील करते हुए पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य एवम जिमेवारी हेतु शपथ दिलाई गई । प्रधानाचार्य ने पर्यावरण के विषय पर उपस्थित छात्राओं एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए उनको प्रेरित किया एवं जीवन में पेड़ पौधों के महत्व के बारे में समझाया पेड़ पौधों से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। जीवन में हरे भरे पेड़ों का होना बहुत ही जरूरी है। पेड़ पौधों से पर्यावरण साफ रहता है। समस्त छात्राओं एवं स्टाफ ने प्रधानाचार्य द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक सुना एवं पर्यावरण दिवस पर लाभकारी जानकारी प्राप्त की ।इस पर उपस्थित सभी छात्राओं और स्टाफ ने प्रधानाचार्य का धन्यवाद एवं उसके उपरांत संस्थान के कई जगह पौधे लगाए हुए गए ।एवं लगाए हुए पौधों को पानी दिया। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम सफल रहा। सभी में इस कार्यकम के प्रति उत्साह देखने को मिला इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य श्री गुलजार सिंह विर्क वर्ग अनुदेशक श्री प्रतीक कौशिक श्रीमती तेजस्वी एवं श्री सोनू वर्मा उपाध्यक्ष तथा अन्य स्टाफ का उपस्थित थे, नेहरू युवा केंद्र करनाल की स्वयंसेवक सुजाता भी मौजूद रही
