करनाल, 5 जून। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रधान उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।       जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के  सचिव कुलबीर मलिक के नेतृत्व में आज रेडक्रॉस भवन में विश्व पर्यावरण के अवसर पर फलदार व छायादार पौधे लगाए। यही नहीं स्कूली बच्चों के हाथ से भी पौधारोपण करवा कर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। साथ ही बच्चों से कहा कि वे अपने घरों के आसपास भी पौधे लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहने पर ही जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमें प्राणवायु प्राप्त होती है। धरा पर यदि पेड़ अधिक होंगे तो बारिश भी अधिक होगी। दरख्त इस धरा के गहने हैं। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। हर साल गर्मियों में तापमान में इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही काफी नहीं है, उनका संरक्षण भी जरूरी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *