जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने नशीला पदार्थ रखने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार । अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में शेर सिंह पुत्र दलबीर सिंह वासी डेरा बुढ़ेडा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 1 किलो 230 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 जून को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्गनिर्देश में  उप निरीक्षक शरणजीत, सहायक उप निरीक्षक जयपाल, हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, अनिरुद्ध, गिरवर शर्मा व गाड़ी चालक सहायक उप निरीक्षक कृपाल की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में पजांबी धर्मशाला कुरूक्षेत्र के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि शेर सिंह पुत्र दलबीर सिंह वासी डेरा बुढ़ेडा जिला कुरुक्षेत्र अफीम बेचने का काम करता है। जो आज भी कुरूक्षेत्र में लोकल एरिया में नशेड़ियो को अफीम बेचने के लिए स्नेहित सरोवर कुरूक्षेत्र के पास अपनी स्कूटी लिए हुए खड़ा है। यदि उसे काबू करके उसकी तलाशी ली जाए तो उसके पास से काफी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम ने स्नेहित सरोवर कुरूक्षेत्र के पास पहुंची जहां पर एक लड़का स्कूटी पर खड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना शेर सिंह पुत्र दलबीर सिंह वासी डेरा बुढ़ेडा जिला कुरुक्षेत्र बताया। मौका पर राजपत्रित अधिकारी श्री अशोक कुमार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय को बुलाया गया। पुलिस टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने शेर सिंह की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 1 किलो 230 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अपराध अन्वेषण शाखा-1 के सहायक उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *