मतदाताओं के लिए सज कर तैयार है पिंक बूथ
अम्बाला, 24 मई- अम्बाला कैंट के एआरओ सतिंद्र सिवाच ने कहा कि 25 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आमजन निकलें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने वोटर इन क्यू एप भी उपलब्ध करवाया है, जिसे आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से अम्बाला कैंट और अम्बाला सिटी के मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड़ की जानकारी ली जा सकती है। एप पर जानकारी लेकर मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार वोट डालने जा सकेंगे।
एआरओ सतिंद्र सिवाच ने बताया कि मोबाइल एप पर मतदाता अपने एरिया का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर का नाम आदि फीड करेगा तो उसे एक ओटीपी मिलेगा, जिसका प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है। बीएलओ हर एक घंटा या आधे घंटे बाद एप में जानकारी डालेगा कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग कतार में खड़े हुए हैं।
मतदाताओं के लिए सज कर तैयार है पिंक बूथ
अम्बाला कैंट के एआरओ सतिंद्र सिवाच ने कहा कि अम्बाला कैंट में 83 नंबर बूथ को पिंक बूथ बनाया गया है। यह बूथ पूरी तरह से सज कर तैयार हो गया है। बूथ को पूरी तरह से गुलाबी रंग से सजाया गया है। इस बूथ की खास बात भी यह रहेगी कि यहां पर पोलिंग पार्टी में महिला कर्मचारी शामिल रहेंगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *