अम्बाला, 24 मई- जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव का पर्व देश का गर्व में हिस्सा लेते हुए, शुक्रवार को चुनाव डयूटी में लगें सामान्य कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से मतदान किया। इन कर्मचारियों की पोलिंग स्टॉफ में ड्यूटी लगी हुई थी। इन सभी के लिए मतदान की व्यवस्था उन्हीं जगहों पर की गई थी, जहां से यह पोलिंग पार्टी ईवीएम लेकर मतदान ड्यूटी के लिए रवाना हुई।

डीसी डॉ.  शालीन ने बताया कि 25 मई को जिला में अम्बाला लोकसभा के लिए मतदान होंगे, उसी के चलते जिन सामान्य कर्मचारियों कि चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है, उन सभी कर्मचारियों ने शुक्रवार को बैलेट पेपर के द्वारा मतदान किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ मतदान किया और उसके उपरांत अपनी ड्यूटी को एक मिशन समझकर पूरी जिम्मेदारी से ईवीएम व अन्य चुनाव साम्रगी के साथ रवाना हुए।

डीसी डा0 शालीन ने बताया कि एक दिन पूर्व चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारियों ने भी बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *