पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को भी किया काबू ।

जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को किया गिरफ्तार। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में हिमांशु हेमंत उर्फ़ हिम्मत पुत्र अमर सिंह वासी खेडा थाना इंद्री जिला करनाल को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 4 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी अशरफ शाह पुत्र भूरे शाह वासी अलीगढ जिला बरेली यूपी को भी किया गिरफ्तार कर लिया ।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 मई को अपराध अन्वेषण शाखा-2 के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार, हैड कांस्टेबल राम कुमार, सुरेन्द्र कुमार, कुलदीप सिंह महिला सिपाही मंजीत कौर व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही दिनेश कुमार की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध एनएच-44 शाहबाद रतनगढ फलाई ओवर के  पास मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि हिमांशु हेमंत उर्फ़ हिम्मत पुत्र अमर सिंह वासी खेडा थाना इंद्री जिला करनाल हाल वासी शाहबाद अफीम बेचने का काम करता है। जो आज भी शाहबाद व उसके आस-पास की जगहों मे अफीम बेचने के लिए जायेगा। यदि उसको काबू करके उसकी तलाशी ली जाए तो उसके पास काफी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती है। पुलिस टीम ने एनएच-44 चिल्ली रेस्टोरैन्ट शाहबाद के पास नाकाबन्दी करके निगरानी रखनी शुरू कर दी। मौका पर राजपत्रित श्री राम कुमार उप पुलिस अधीक्षक शाहबाद को बुलाया गया। थोङी देर बाद पुलिस टीम को शाहबाद की तरफ से एक लड़का पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम हिमांशु हेमंत उर्फ़ हिम्मत पुत्र अमर सिंह वासी खेडा थाना इंद्री जिला करनाल बताया। पुलिस टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 4 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अपराध अन्वेशण शाखा-2 के पीएसआई प्रमोद कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से आरोपी को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

दिनांक 16 मई को अपराध अन्वेशण शाखा-2 के पीएसआई प्रमोद कुमार की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी अशरफ शाह पुत्र भूरे शाह वासी अलीगढ जिला बरेली यूपी को भी किया गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अशरफ शाह से नशीला पदार्थ सप्लाई करने में प्रयोग कि गई कार बरामद की गई ।आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से आरोपी हिमांशु का कारागार तथा आरोपी अशरफ शाह को पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *