सरकार में रोड़ समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए नायब सरकार का जताया आभार
रोड़ समाज के समर्थन करने से अब कुरुक्षेत्र और करनाल लोकसभा सीट पर चुनाव हुआ रोचक

कुरुक्षेत्र 15 मई कैथल निवासी और रोड़ समाज से आने वाले एडवोकेट हिम्मत सिंह को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) का चेयरमैन बनाए जाने के हरियाणा सरकार के फैसले से रोड़ समाज खासा उत्साह नजर आ रहा है। समाज के लोग हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि रोड़ समाज के एक चेहरे का एचएसएससी का चेयरमैन बनने से करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में चुनावी हवा बीजेपी के पक्ष में जाती दिखाई देगी और धरातल पर इसका असर भी दिखने लगा है।
हिम्मत सिंह को एचएसएससी का चेयरमैन बनाने से रोड़ समाज में खुशी की लहर है और उन्होंने कहा है कि वे अपना समर्थन देकर करनाल लोकसभा से न केवल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बल्कि करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सैनी को चुनावों में जीत अवश्य दर्ज करवाएंगे। रोड समाज ने एकजुट होकर कहा है कि सरकार ने केवल चेयरमैन नहीं बनाया है बल्कि हमारे समाज को एक बड़ा सम्मान देने का काम किया है। हम भारतीय जनता पार्टी के साथ है। सरकार का धन्यवाद करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रोड समाज का कहना है कि पूर्व की सरकारों में रोड़ समाज की अनदेखी होती आई थी। किसी राजनीतिक पार्टी ने हमारे समाज को सम्मान नहीं दिया। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह की सरकार ने हिम्मत सिंह को चेयरमैन बनाने का काम किया, जिससे पूरे समाज में खुशी का माहौल है।
करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में रोड़ समाज का खासा प्रभाव माना जाता है, जिससे ये बिल्कुल साफ नजर आ रहा है कि कुरुक्षेत्र और करनाल लोकसभा सीट पर बीजेपी को बड़ा समर्थन मिलने की उम्मीद है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सदैव 36 बिरादरी और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की बात करते हैं। सरकार के इस कदम से रोड़ समाज आज सरकार के साथ नजर आ रहा है। रोड़ समाज का इस प्रकार भाजपा को खुल कर समर्थन करने से ये बात कहीं न कहीं अब धरातल पर अन्य मतदाताओं को भी प्रभावित करेगी। वहीं, वकीलों ने भी एडवोकेट हिम्मत सिंह को चेयरमैन बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। वकीलों ने कहा कि एक वकील साथी को बड़ी जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। इसके लिए सभी वकील सरकार के आभारी हैं। यह बड़ी बात है कि एक वकील को इतने बड़े पद पर आसीन किया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *