कुरुक्षेत्र 15 मई चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की यह प्रक्रिया 10 जून 2024 तक जारी रहेगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में 2+4 वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर में दाखिला दसवीं के बाद एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट जबकि चार वर्षीय पाठ्यक्रम जिसमें बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, बीएफएससी (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस), बीएससी (आनर्स) कम्युनिटी साइंस व बीएससी (आनर्स) एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट में दाखिले के लिए 12वीं के बाद एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। बी.टेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) व बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एलईईटी) में दाखिला हरियाणा राज्य काउंसलिंग सोसायटी द्वारा ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट(मैन)2024 और एलईईटी 2024 की मेरिट के आधार पर होगा।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी दाखिला कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि कृषि महाविद्यालय में एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एजुकेशन, एग्री.मेटीयोरोलॉजी, एग्रोनॉमी, फ्रूट सांइस/फलोरिकल्चरल एंड लेंडस्केपिंग, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, नेमोटोलोजी, प्लांट पैथोलॉजी, प्लांट प्रोटेक्शन-इंटोमोलॉजी, सीड साइंस एवं टेक्नोलॉजी, सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफोरेस्ट्री, सायल साइंस, वेजीटेबल साइंस, पीएचडी इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट व बिजनेस मैनेजमेंट शामिल है। मौलिक एवं मानविकी महाविद्यालय में बायो-केमिस्ट्री, केमिस्ट्री, इनवायरमेंटल साइंस, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स, माइक्रो-बायोलॉजी, फिजिक्स, प्लांट फिजियोलोजी, सोसयोलोजी, स्टेटिसटिक्स व जूलॉजी कोर्स शामिल है। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में एपारेल एंड टेक्सटाइल साइंस, एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट, फूड एंड न्यूट्रिशियन, ह्यूमन डेवलेपमेंट एंड फैमिली स्ट्डीज व रिसोर्स मैनेजमेंट एंड कन्ज्यूमर साइंस कोर्सिज शामिल है। कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग, सॉइल एंड वाटर कंजर्वेशन इंजीनियरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग व प्रोसेसिंग एंड फूड इंजीनियरिंग कोर्स शामिल है। कॉलेज आफ बायो-टेक्नोलॉजी में एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी, बायोइंफॉर्मेटिक्स व मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी जबकि पीएचडी के लिए बायोइंफॉर्मेटिक्स व मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी कोर्सेज के लिए इच्छुक विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस में एक्वाकल्चर, एक्वेटिक एनिमल हेल्थ मैनेजमेंट, फिश प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी, फिशरीज रिसोर्स मैनेजमेंट, एक्वाटिक एनवायरमेंट मैनेजमेंट, फिश इंजीनियरिंग, फिशरीज एक्सटेंशन व फिशरीज इकोनॉमिक्स विषय शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सीएसआईआर-यूजीसी-जेआरएफ व आईसीएआर के विद्यार्थियों के अलावा पीएचडी में दाखिले दूसरे सेमेस्टर (2024-25) में होंगे। इसी प्रकार, इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीप्रीन्यूरशिप, गुरुग्राम में एमबीए एग्री-बिजनेस, एमबीए जनरल, मास्टर्स इन रुरल मैनेजमेंट व पीएचडी इन रुरल मैनेजमेंट विषय शामिल हैं। कृषि महाविद्यालय, हिसार के बिजनेस मैनेजमेंट विभाग में एमबीए जनरल व एमबीए एग्री-बिजनेस कोर्स शामिल है। पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में कम्यूनिकेशन स्किल इन इंग्लिश, इंग्लिश-हिंदी ट्रांसलेशन, रिमोट सेंसिंग एंड ज्योग्राफिकल इनफॉरमेशन सिस्टम एप्लीकेशन इन एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंट कोर्स भी शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए उम्मीदवार हरियाणा प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एवं प्रोस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन की फीस 1500 रुपये जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पीडब्ल्यूडी(दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 375 रुपये होगी। इसके अलावा, उपलब्ध सीटों की संख्या, महत्वपूर्ण तिथियां, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, दाखिला प्रक्रिया आदि संबंधी सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट एचएयू.एसी.इन और एडमिशन.एचएयू.एसी.इन पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में मौजूद होंगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *