पूर्व पार्षद मनु जैन के कार्यालय में पहुंचे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा सहित अनेक पूर्व पार्षदों ने किया गोयल का स्वागत
हरियाणा में सभी 10 सीटों पर विजय प्राप्त करेगा इंडिया गठबंधन :अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र 29 अप्रैल। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने कहा कि आज देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है., प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 सीट  मांग कर संविधान को बदलना चाहते हैं । आश्चर्यजनक बात यह है कि ऐसे हालात में अपने आप को राष्ट्रवादी संगठन बताने वाला आरएसएस चुप्पी साधे हुए है।  दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल पूर्व पार्षद मनु जैन के कार्यालय में नगर के पूर्व पार्षदों व वर्तमान पार्षदों सहित नगर के   गणमान्य लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में पहुंचने पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ  कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा तथा मनु  जैन ने रामनिवास गोयल का पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत कियाऔर आश्वासन दिलाया कि  कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से विजयी  बनाकर भेजेंगे।
रामनिवास गोयल ने कहा कि हिंदी क्षेत्र में दो चरण में हुए कम मतदान के पश्चात मोदी बौखला गए हैं और वह ऐसे निम्न स्तर की भाषा बोल रहे हैं जो कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा  के अनुकूल नहीं है। मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिरा दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पृष्ठभूमि आरएसएस  की है। उनका परिवार और वह स्वयं लंबे समय तक आरएसएस  से जुड़े रहे लेकिन आज आरएसएस ने भी मोदी के सामने घुटने टेक दिए हैं। आरएसएस चुप है,देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 तक कांग्रेस ने देश को तरक्की के आयाम तक पहुंचाया।  आज देश कर्जे में डूबा हुआ है। रामनिवास गोयल ने कहा कि जिस नवीन जिंदल पर 2014 में खुद मोदी ने कोयला चोरी के आरोप लगाए थे, आज उसे ही भाजपा की वाशिंग मशीन में डालकर क्लीन चिट दे दी और कुरुक्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बना दिया। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल को टिकट देने से आरएसएस भी नाराज है और भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी है। गोयल ने कहा कि आज देश में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जीत की ओर अग्रसर है। यह  चुनाव देश को तानाशाही से बचाने  का चुनाव है। सभी को एकजुट होकर भाजपा को करारी हार देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के सभी नेता  इक_े होकर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक और तो दिल्ली में फर्जी शराब घोटाला बनाकर चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है दूसरी ओर हरियाणा में हुए शराब घोटाले पर नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं।
गोयल ने कहा कि जिस प्रकार से आज केजरीवाल की धर्मपत्नी को तिहाड़ जेल में उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। इसे स्पष्ट है कि मोदी अपने विरोधियों को खत्म करने पर तुले हुए हैं। तानाशाही अपना रहे हैं और इतिहास  गवाह है की  तानाशाह का अंत हमेशा बुरा होता है। गोयल ने कहा कि सभी संवैधानिक संस्थाओं पर मोदी कब्जा करना चाहते हैं । चुनाव आयोग के सदस्यों की निर्वाचन की कमेटी से देश के मुख्य न्यायाधीश को अलग कर दिया गया। आज मोदी अपने विरोधियों को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने रामनिवास गोयल का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा में इंडिया गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और सभी 10 सीटों पर विजय प्राप्त करेगा। अरोड़ा ने  कहा कि भाजपा प्रत्याशी का गांव में जगह-जगह विरोध हो रहा है और पूरे हरियाणा में भी भाजपा प्रत्याशियों को गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। आज गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष पूरे हरियाणा में लहर चल रही है। भाजपा सहित अनेक राजनीतिक दलों से कांग्रेस में शामिल होने वालों की होड़ लगी हुई है भाजपा सहित अनेक राजनीतिक दलों से कांग्रेस में शामिल होने वालों की होड़ लगी हुई है।
उन्होंने बताया कि 2 मई को सुशील गुप्ता अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे 12 बजे सेक्टर 17  के एल आई सी भवन के सामने रोड शो शुरू होगा।  इस रोड शो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भाग लेने आएंगे। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वह बढ़ चढक़र इस रोड शो में भाग ले। अपने कार्यालय में पहुंचने पर पूर्व पार्षद मनु जैन ने रामनिवास गोयल का स्वागत करते हुए कहा कि यह पूरी टीम अशोक अरोड़ा जी की टीम है और टीम के सभी सदस्य तन मन धन से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को विजई बनाने में जुटे हुए है। इस बैठक को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता,  पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी ने भी संबोधित करते हुए रामनिवास गोयल को विश्वास दिलाया कि इस कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से डॉ सुशील गुप्ता भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे। इस बैठक में दो दर्जन से अधिक निवर्तमान तथा पूर्व पार्षद सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।  जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, संदीप टेका, जलेश शर्मा, विवेक मैहता विक्की, सुमित रोड आजादनगर, मनु जैन,दीपक सिंगला, महेंद्र भट्ट, अमित गर्ग शैंकी,गौरव शर्मा गोरी, निश्चल ढींगरा ,सतीश गर्ग, नरेंद्र वर्मा, पंकज चोचड़ा, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव सुभाष पाली, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान विशाल खुब्बड़, प्रदेश प्रवक्ता जवाहर गोयल,लोकसभा प्रधान सुमित हिंदुस्तानी, सुनील सैनी, विजय लाला, गोपाल गौड़,राजेश बंसल,जय किशन पिंकी, गुलशन भट्ट, अशोक भट्ट, रवि कश्यप, चंद्रशेखर गौतम शामिल रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *