“इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता की गुहला चीका के गांवों में बैठक

गुहला, चीका/कैथल,26 अप्रैल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को गुहला चीका विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। इस मौके पर पूर्व विधायक चौ. दिल्लू राम, पूर्व विधायक बूटा सिंह, नरेश ढांडा, पवन जगत, गज्जन सिंह, राकेश खानपुर, मास्टर जितेंद्र खेड़ी, दिलबाग सिंह पटवारी, मेजर सिंह, मोहिंद्र सिंह, सरपंच लवजिंद्र, साहब सिंह और कुलभूषण शर्मा मौजूद रहे।

उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा गांव अटेला से शुरू की। इसके बाद वे गांव धर्मपुरा में लोगों से मिले। वहां से लैंडर पीरजादा में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद गांव अंधली में पहुंचे। यहां से गांव पिसौल पक्की, लदाना चक्कू, मस्तगढ़, माजरी, कसौर, तारांवाली, रामथली और खरकां में लोगों को संबोधित किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और “इंडिया” गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पूरा देश भाजपा के जुल्म को झेल रहा है। आजादी के बाद देश के किसान को इतना सताया गया जितना अंग्रेजों ने भी नहीं सताया था। वो जुल्म, गंदी भाषा का प्रयोग, मुकदमे, संपति और बैंक खाते सील करने की धमकियां दी गई। भाजपा दिल्ली और पंजाब के बॉर्डर को हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर की तरह तब्दील कर दिया। देश की पहलवान बेटियों को एफआईआर  लिखवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। इसके बावजूद उनको आजतक इंसाफ नहीं मिला। किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले को टिकट दी जाती है। हरियाणा में लगातार अपराध, नशा और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसलिए आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भाजपा के खिलाफ माहौल है। हर प्रदेश में भाजपा का विरोध हो रहा है। भाजपा ने हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बदला, लेकिन हरियाणा की जनता सरकार बदलना चाहती है। लोग भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का मन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ, तब से लेकर कई सरकारें आई और गई। किसी ने थोड़ा कम काम किया तो किसी ने ज्यादा संविधान के हिसाब से काम किया। परंतु इस बार जो सरकार की सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र को तोड़ रही है। इसलिए इस बार का चुनाव बहुत महत्त्वपूर्ण है। ये चुनाव किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि देश के लिए लड़ा जा रहा है। इसलिए सभी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया। भाजपा को किसी भी राज्य में 30-35% से ज्यादा वोट नहीं मिलते। परंतु विपक्ष का वोट बंट जाता है इसलिए हार जाता है। भाजपा बहुमत के बल पर सुप्रीम कोर्ट और लोकतंत्र का निरादर कर रही है। भाजपा ने चुनाव की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा लिया और अपनी मर्जी से नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया।

उन्होंने कहा कि इतिहास में पहले कभी भी जनता द्वारा चुने गए सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया। संविधान मुख्यमंत्री को अलग और प्रधानमंत्री को अलग ताकत देता है। लेकिन भाजपा सरकार ने दो सिटिंग मुख्यमंत्रियों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार किया। भाजपा ने आम आदमी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों पार्टियों को तोड़ने की कोशिश की। भाजपा दोनों पार्टियों को बिना लीडर के चुनाव लड़ाना चाहती है, जो सरेआम देश के संविधान और लोकतंत्र की हत्या है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चलते चुनाव के बीच मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते सीज कर दिए। आज दिल्ली, पंजाब हिमाचल और कर्नाटक में लोगों को 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिल रही है। दिल्ली में दुनिया के सबसे बेहतर स्कूल और कॉलेज दिल्ली में हैं, जहां मुफ्त शिक्षा है। दिल्ली और पंजाब में सबसे अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं, हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाए जा रहे हैं। जहां भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार है वहां सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दी जा रही है। भाजपा के पोर्टल सिस्टम ने पूरे हरियाणा को परेशान कर रखा है, इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर इस पोर्टल सिस्टम को बंद करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर गांव में भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल का विरोध हो रहा है। नवीन जिंदल ने पिछ्ले 10 साल में कुरुक्षेत्र की जनता की कोई सुध नहीं ली। नवीन जिंदल न कोरोना, न बाढ़ और न किसी के सुख दुख में आए। भाजपा को जब कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 1 लाख 86 हजार करोड़ के कोयला चोरी के आरोपी नवीन जिंदल को मैदान में उतार दिया।  जिसको प्रधानमंत्री मोदी ने खुद कुरुक्षेत्र की धरती से कोयला चोर बताया था। इस बार भाजपा झाड़ू के निशान पर बटन दबाकर भाजपा की मशीन की सेटिंग भी फेल करेगी। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि जनता के बीच रहूंगा और मिलकर विकास कार्य करेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *