इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में कुरुक्षेत्र पहुंचे दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय

लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी मौजूद रहे

कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा और चित्रा सरवारा भी रहे मौजूद

कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल

आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता के समर्थन में कुरुक्षेत्र पहुंचे और पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, चित्रा सरवारा, सुमित हिंदुस्तानी, जिला अध्यक्ष विशाल खुब्बड़ भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है। पहले शरण के चुनाव मतदान में जिस तरह से मतदान प्रतिशत में कमी आई है, जो इस बात का प्रमाण दे रही हैं कि मोदी सरकार के पिछले 10 साल में देश के लोगों को दो चीजें दी हैं, एक निराशा और दूसरा लोगों में डर दिया है। इस लोकसभा चुनाव के दौरान पूरा देश निराशा और दहशत में जी रहा है और पीएम मोदी का प्रचार चल रहा है ये तो अभी ट्रेलर है। आज पूरे देश में इंडिया गठबंधन जिस तरह से चुनाव लड़ रहा है और जमीनी स्तर पर जनता का समर्थन मिल रहा है। उसकी बौखलाहट प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे और अब उनके भाषण में भी दिखने लगी है।

उन्होंने कहा कि 10 साल पहले प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं से अच्छे दिन का वादा करके आए थे। तब उन्होंने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि देश का 83% युवा बेरोजगार है और पूरे देश में हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर है। पिछले 10 साल से प्रदेश और केंद्र में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद हरियाणा युवाओं की ऐसी दुर्दशा कर दी है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री खुलेआम कहते हैं कि यदि रोजगार चाहिए तो इजरायल चले जाओ। जब इजरायल भेजने की बात होती है तो प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से कोई भरोसा नहीं आता कि देश में ही रोजगार देंगे। जहां से पूरी दुनिया के लोग अपने लोगों को बुला रहे हैं, वहीं हमारे यहां युवाओं को युद्ध की आग में झोंका जा रहा है। जिससे पूरा युवा वर्ग निराश है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आए डबल करने का वादा किया था। उन पर भाजपा ने तीन काले कृषि कानून ठोंपने की कोशिश की, जिस कारण किसान सवा साल तक दिल्ली बॉर्डर पर पड़े रहे। तब प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेते समय एमएसपी की गारंटी का वादा किया था। लेकिन पीएम मोदी संसद में एमएसपी पर एक भी शब्द नहीं बोल। जब किसान प्रधानमंत्री मोदी को वह वादा याद दिलाने के लिए दिल्ली की तरफ बढ़े तो किसानों के रास्ते में किलें ठोक दी और किसानों के संपत्ति जब्त करने की धमकी दी गई। जिस तरह से किसानों के रास्ते में किलें बिछाई गई और युवा किसान को गोली मारी गई उससे किसान निराश में हैं।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में दो घटनाओं की चर्चा हो रही है। जिस तरह से मणिपुर में डबल इंजन की सरकार में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया और जिस तरह से उन पर अत्याचार हुआ। आज तक भाजपा के किसी नेता की हिम्मत नहीं हुई कि वहां के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांग लें। दूसरी तरफ देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की पहलवान बेटियों को सड़कों पर घसीटा गया और उनको बेइज्जत किया। लेकिन भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। आज तक उनको इंसाफ नहीं मिला। भाजपा सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी, महिला और युवा हर वर्ग निराश है।

उन्होंने कहा इस निराशा के दौर में मोदी सरकार ने एक और हथियार अपनाया है कि लोग हमें काम के नाम पर वोट नहीं दे सकते, लेकिन उनमें डर पैदा करो। कुरुक्षेत्र में भी व्यापारी कह रहे हैं कि हम आपको वोट जरूर देंगे लेकिन बैठक नहीं कर सकते। क्योंकि यदि वे विपक्ष की बैठक करवाते हैं तो उन पर कार्रवाई हो जाएगी। भाजपा सरकार एक-एक करके भारत के संविधान को खत्म कर रही है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि संसद से 150 सांसदों को सस्पेंड किया गया हो। सारे विपक्ष के सांसद सदन से बाहर हैं और सदन में कानून पास हो रहे हैं। ये मोदी सरकार के भविष्य के लोकतंत्र का ट्रेलर है।

उन्होंने कहा कि जो कमेटी चुनाव आयोग की नियुक्ति करती है, उस कमेटी से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश को बाहर कर दिया। जिससे भाजपा का बहुमत हो और चुनाव आयोग उनकी मुट्ठी में रहे। ईडी, सीबीआई और आईटी का जो खेल चल रहा है वह किसी से छिपा नहीं है। जिस नवीन जिंदल को प्रधानमंत्री मोदी कोयला चोर कहते थे। आज वो नवीन जिंदल उनका कोहिनूर बन गया है। ऐसी तमाम घटनाएं देश में हुई हैं, 70 हजार करोड़ के घोटाले का आरोपी अजीत पंवार भाजपा में आकर मुख्यमंत्री बन गया है। अशोक चव्हाण राज्यसभा सांसद और हेमंत बिस्वा शरमा मुख्यमंत्री बन गया है। एजेंसियों का दुरुपयोग करके जिस तरह से लोगों में दहशत पैदा की जा रही है। ये तानाशाही का दूसरा उदाहरण है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के अलावा विपक्ष की जितनी भी चुनी हुई सरकारी हैं। सारी सरकारों को तोड़ा जा रहा है, खरीदा जा रहा है या डराया जा रहा है। यदि कोई नहीं मान रहा तो जेल में डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज प्रचंड बहुमत से चुने हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में है। जिसके आरोप के आधार पर उनको जेल में डाला गया, उस शरद रेड्डी से भाजपा ने 60 करोड़ रुपए लेकर उसे जमानत दिला दी। शराब घोटाले के नाम पर पैसा दिया शरद रेड्डी ने और पैसा लिया भाजपा ने। जिसे गृहमंत्री ने स्वीकार कर लिया है कि मध्य प्रदेश यूनिट में शरद रेड्डी से पैसा लिया है। तानाशाही का आलम ये है कि आज अरविंद केजरीवाल के परिवार के लोग उनसे बैठकर बात नहीं कर सकते। अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से लेकर कल तक शुगर की दवा भी नहीं लेने दी गई। भाजपा के लोग कह रहे हैं कि हमें संविधान बदलने के लिए 400 सीटें चाहिए। यदि संविधान बदला गया और लोकतंत्र खत्म हो गया तो देश में चुनाव होने बंद हो जाएंगे। ये बात उन्होंने सूरत के चुनाव में साबित की है कि नॉमिनेशन तो होगा लेकिन वोट नहीं पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग, संसद, एजेंसियां और मीडिया सब उनकी मुट्ठी में होगा। कुरुक्षेत्र ऐतिहासिक धरती से लोगों से अपील करता हूं कि हमारे अधिकार हमें ऐसे भीख में नहीं मिले हैं, इसके लिए हमारे पूर्वजों ने लाखों कुर्बानियां दी है। ये लड़ाई केवल एक सांसद और सरकार बचाने की नहीं है, बल्कि देश और संविधान बचाने की लड़ाई है। इसलिए सबको एकजुट होकर इस देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करें। पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा को कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिला। इसलिए ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *