बाबैन, 20 अप्रैल :

इनैलो अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी की अगुवाई में लाडवा हल्के में जिस तरह रोजाना भारी संख्या में लोग इनैलो  पार्टी में शामिल होकर अपना भरपूर समर्थन देकर  पार्टी में शामिल हो रहे हैं, इससे इनेलो  पार्टी को मजबुती  प्रदान हो रही है। आज गांव सुनारियों में पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी की अगुवाई में हरिजन समाज से पूर्व सरपंच कर्ण सिंह, कर्मबीर सिंह, रामचंद्र, राजेश, बलदेव सिंह, राजेंद्र, सुमित, गौरव, सतपाल, मामचंद, सुखजोत सिंह, सुखबीर सहित अन्य दर्जनों ग्रामीणों ने अन्य दल छोडकऱ इनैलो में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर  पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर शेर सिंह बड़शामी ने ग्रामीणों का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है और कार्यकर्ता की पार्टी को चलाने में अहम योगदान होता है। पूर्व विधायक शेर सिह बड़शामी ने कहा कि कहा कि प्रदेश के लोगों को अब यह पूर्ण विश्वास हो गया है कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चौ. देवीलाल की नीतियों पर आगे बढ़ रही है जिसके कारण प्रदेश का किसान, कमेरा, कर्मचारी, युवा इनेलो के पक्ष में लामबंद हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इंडियन नेशनल लोकदल की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। इनेलो अपने संगठन को निरंतर सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो के पक्ष में लहर चल चुकी है जिससे यह साबित होता है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा से इनेलो प्रत्याशी अभय ङ्क्षसह चौटाला की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करें और पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराऐं। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य जगीर मेहरा, पूर्व सरपंच श्रीचंद, बृजभान सुनारियों, संजीव भैणी, अनिल कुमार, खुशवंत सिंह, चरण सिंह, दीपक धारीवाल व अन्य इनेलो के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
20 बाबैन 02
गांव सुनारियों में पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी लोगों को पार्टी में शामिल करते हुए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *