“इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता की शाहाबाद में चुनावी यात्रा

घोड़ा गाड़ी की सवारी कर मंडी में आढ़ती, किसान और मजदूरों की समस्याएं जानी

पूर्व सीएम खट्टर के नक्शे कदम पर चल कर किसानों को परेशान कर रहे सीएम नायब : डॉ. सुशील गुप्ता

रादौर/कुरुक्षेत्र, 19 अप्रैल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को रादौर की अनाज मंडी में डोर टू डोर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घोड़ा गाड़ी की सवारी भी की और अनाज मंडी के व्यापारियों, आढ़तियों, किसानों और मजदूरों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानी। इस मौके पर विधायक बिशन लाल सैनी, चौधरी रणधीर सिंह, कर्मवीर बुट्टर, जगमाल, रोहित गुप्ता, सतीश शर्मा, शास्त्री शिव कुमार, प्रदीप काम्बोज, पवन काम्बोज,रूपेश, जयकिसन शर्मा, चंद्रभान ढांडा और रघुवीर सिंह मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि मंडी चारों तरफ से जाम है और गेहूं कट्टों में भरी पड़ी है। लेकिन उठान न होने की वजह से परेशान है। किसान मंडी के बाहर इंतजार कर रहा है कि उसको कैसे गेहूं डालने की जगह मिले। ऊपर से मौसम का कुछ पता नहीं है, जब किसान मेहनत पानी में भीग जाती है तो किसान टूट जाता है। परंतु हरियाणा सरकार को किसानों की कोई परवाह है। भाजपा सरकार ने अपने चेहतों को उठान का ठेका दे दिया है और वो उठान नहीं कर रहे। हरियाणा की सभी मंडियों के हालात ऐसे हैं। सीएम नायब सिंह भी मनोहर लाल खट्टर के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं, वो भी किसानों को परेशान करते थे और ये भी वैसा ही कर रहे हैं।

उन्होंने कहा बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जहां पूरी दुनिया में मजदूरों की मजदूरी बढ़ती है वहीं हरियाणा में घट रही है और न मुनीम की तनख्वा बढ़ रही है। क्योंकि भाजपा सरकार ने आढ़त को ढाई प्रतिशत से डेढ़ प्रतिशत कर दिया है। भाजपा चाहती है कि आढ़ती आढ़त छोड़कर भाग जाएं और मंडी बंद हो जाए ताकि सरकार को एमएसपी न देनी पड़े। भाजपा अन्य राज्यों की तरह हरियाणा के किसान को भी मजदूर बनाना चाहती है। आज अडानी के सयालो हर जगह खुल गए हैं। जहां पर आढ़त आधी मिलती है और किसान कई किलोमीटर की लाइन में खड़ा है। इसलिए भाजपा सुनिश्चित योजना के तहत मंडी को बंद कराने में लगी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है। जिस कारण युवा नशे की दलदल में धंसता जा रहा है। प्रदेश के युवा परेशान हैं और विदेशों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। प्रदेश की जनता बिजली बिलों से परेशन है, भाजपा स्कूल बंद करती जा रही है और आज महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गया है। पुलिस कस्टडी में भी महिला का दुष्कर्म किया गया। यदि महिला जेल में भी सुरक्षित नहीं है तो कहां है। इस ओर भाजपा का ध्यान इसलिए नहीं है कि इन्होंने खुद महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपी को मंत्री बनाकर रखा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि भाजपा ने पहलवान बेटियों को कैसे सड़कों पर घसीटा। भाजपा किसानों से नफरत करती है। जब 750 किसानों ने शहादत दी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एमएसपी गारंटी पर कानून बनाने का वादा किया था लेकिन संसद में एक शब्द नहीं बोले। इससे ये साबित होता है कि चीन के सामान की और मोदी की जुबान की कोई गारंटी नहीं है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार, नारा 400 पार, हरियाणा में 10 में से 6 उधार, वो भी भागने को तैयार। हरियाणा में भाजपा के हालात ऐसे हैं कि इनको गांव में भी घुसने नहीं दिया जा रहा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस पर 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपए के कोयला घोटाले का आरोप लगाया था। भाजपा ने उसी को टिकट दी। यदि नवीन जिंदल जनता का काम करते और उनके बीच रहते तो पल्लेदारी नहीं करनी पड़ती। नवीन जिंदल पिछ्ले 10 साल कुरुक्षेत्र की जनता के सुख दुख में शामिल नहीं हुए। इसलिए जनता सब देख रही है और इनको सबक सिखाने का काम करेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *