भाजपा नेता संदीप गर्ग ने 20 सरपंचों से मुलाकात कर गांवों की समस्याओं बारे सुना

लाडवा, 19 अप्रैल: भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग ने अनाजमंडी स्थित अपने कार्यालय पर लाडवा ब्लॉक के लगभग 20 सरपंचों से मुलाकात कर गांवों की समस्याओं बारे सुना।
भाजपा नेता संदीप गर्ग ने कहा कि अभी आचार संहिता लगी हुई है। जिसके कारण अभी कामों में थोड़ी देरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव खत्म होते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर लाडवा हल्के के जितने भी गांव है, सभी पंचायतों का समान रूप से विकास कार्य करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने सरपंचों की समस्याओं को न केवल विस्तार से सुना। बल्कि उन्हें अपने पास नोट भी किया और कहा कि सभी सरपंच इस बात के लिए निश्चित रहे कि सभी गांव का समान रूप से विकास करवाया जाएगा। मौके पर पहुंचे सरपंचों ने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों में सरकार की ओर से कच्चे मकानों को पक्का करने का काम किया जा रहा है। उसी तर्ज पर गांवों में भी इस योजना को लागू किया जाना चाहिए। वहीं कई सरपंचों ने कहा कि उनके गांव में कम्युनिटी सेंटर आदि नहीं है। जिसके कारण विवाह शादियां करने में गांव के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मौके बपदी सरपंच राजिन्द्र, घडौला सरपंच सूरज, संभालखा सरपंच सोहन लाल, जोगिमाजरा सरपंच पुनीत शर्मा, गजलाना सरपंच प्रेमचंद, छलौंदी सरपंच रामचन्द्र, ध्यांगला सरपंच राजपाल, भूतमाजरा सरपंच अनिल शर्मा, सूरा सरपंच नीतिन पुनिया, डूड सरपंच गुलफान, डूडी सरपंच जयनारायण आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *