अम्बाला 18 अप्रैल: भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को दोगुणे मतों से जिताना ही रतनलाल कटारिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी यह शब्द रिटायर्ड डीजेपी  बी.एस.संधू द्वारा अम्बाला शहर के सैक्टर-7 स्थित सुरेन्द घई टीटू के निवास पर अपने पुराने साथियों व दोस्तों से मुलाकात के दौरान उनको बोलते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कटारिया परिवार से मेरे पुराने सम्बन्ध रहे हैं। रतन लाल कटारिया बहुत नेक व अच्छे इंसान थे तथा वह हर गरीब कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाते थे तथा वह मेरे सम्पर्क में भी गरीब लोगों के कामों को लेकर आए थे तभी से उनका और हमारे परिवार का संबंध आज तक कायम है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की ओर लेकर जा रहे हैं। वहीं उन्होंने अम्बाला के विधायक व मंत्री असीम गोयल की कार्यशैली की भी जमकर तारीफ की तथा यह भी कहा कि अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल ने प्रदेश मंे सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब जीत कर जहां अम्बाला शहर की जनता की शोभा बढ़ाई वहीं अपनी मेहनत व लगन से अम्बाला शहर को विकास की बुलंदियो पर पहुंचाया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपने नए राममंदिर मंे आज भगवान राम का प्रथम जन्म दिवस है। जिसके सम्पूर्ण देश बधाई का पात्र है। इस अवसर पर सुरेन्द्र घई टीटू, सुरेन्द्र मलहोत्रा, बद्री नाथ सोफत, प्रवेश वर्मा, अशोक कुमार माकन, बीजेपी बलदेव नगर मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र सैनी तथा रिटायर्ड डीएसपी वेद प्रकाश, इस्पैैक्टर रामकुमार, इंस्पैक्टर अश्वनी शर्मा, इंस्पैक्टर विनोद जोशी, इंस्पैक्टर प्रीतपाल सिंह, इंस्पैक्टर देवेन्द्र सिंह, इंस्पैक्टर तरसेम शर्मा, इंस्पैक्टर ओमप्रकाश पंजोखरा, इंस्पैक्टर बलदेव सिंह तथा सुभाष सुथार सभी लोगों ने बीएससंधू को आश्वासन दिया कि वह भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को जिताने में बढ़चढ़ कर योगदान करेंगे तथा बंतो कटारिया की जीत निश्चित ही 7 लाख मतों से होगी।
फोटो कैप्शन: अम्बाला शहर के सैक्टर-7 स्थित सुरेन्द्र घई टीटू के निवास स्थान पर रिटायर्ड डीजीपी व भाजपा नेता बीएस संधू का स्वागत करते सुरेन्द्र घई टीटू व अन्य।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *