अंबाला, : लोकतंत्र के महापर्व के द्वारा हर भारतीय को जनता के साथ अपनी भागीदारी निभाने का एक सुनहरा अवसर मिला है। इसी अवसर पर डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्वाइस अथॉरिटी (डी.एल.एस.ए) द्वारा नेहा परवीन नेतृत्त जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। यह अभियान 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को मतदान के महत्व को समझाना और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना है। अंबाला के विभिन्न इलाकों में इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न युवा स्वयंसेवकों द्वारा जनता को जागरूक किया जा रहा है। यह उनके द्वारा एक छोटी सी परिश्रम है जिसका उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व को समझाना और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करना है।

नेहा परवीन द्वारा नेतृत्त इस अभियान में इद्रीश फाउंडेशन की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल है। इस अभियान के तहत जनता को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और देश के भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

डी.एल.एस.ए के मुख्यालय से सी जी एम सौरभ जी के निर्देशानुसार इस अभियान की शुरुआत करते हुए, नेहा परवीन ने कहा, “मतदान एक महत्वपूर्ण दायित्व है और हमें इसे सजग रहना चाहिए। हमारा उद्देश्य है लोगों को मतदान के महत्व को समझाना और उन्हें वोटिंग बूथ तक पहुंचाना।”

इस अभियान के अंतर्गत युवा स्वयंसेवकों ने अपने जीवन में मतदान का महत्व समझाने के लिए अद्भुत प्रयास किया है। वे इस समाज के नेता बन रहे हैं और लोगों को लोकतंत्र के महत्व को समझाने में मदद कर रहे हैं, और डी.एल.एस.ए की यह कोशिश काबिले तारीफ है ।

इस अभियान के माध्यम से नेहा परवीन और उनकी टीम ने एक सकारात्मक संदेश दिया है और लोगों को विश्वास दिलाया है कि मतदान करना हमारा नागरिक दायित्व है और हमें इसे निभाना चाहिए ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *