रितेश गोयल अम्बाला शहर मंडल के प्रभारी  व अमन सूद अम्बाला शहर मंडल के अध्यक्ष नियुक्त

अम्बाला 17 अप्रैल: अम्बाला के जिलाध्यक्ष मनदीप राणा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व अम्बाला शहर के विधायक मंत्री असीम गोयल से विचार विमर्श करने के उपरान्त अम्बाला शहर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें रितेश गोयल को अम्बाला शहर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया तथा अमन सूद को अम्बाला शहर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा प्रीतम सिंह गिल व स्वर्ण सिंह सैनी को जनरल सैक्रेटरी व विपिन कपूर व रजनीश भल्ला, दीपक गर्ग, सुनील जैन, मोनिका मल को उपाध्यक्ष, लखबीर सिंह उप्पल, शिशुपाल शर्मा, अनिल पुरी, दिनेश सरोया, रमन शर्मा को सचिव, रितेश गुप्ता को कैशियर, निखिल कंढा को आईटी प्रमुख, श्यामसुंदर प्रजाप्रति मीडिया प्रभारी, चेतन भार्गव को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी को अम्बाला शहर मंडल के प्रभारी रितेश गोयल व अध्यक्ष अमन सूद ने कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी तथा सभी सदस्यों ने पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम व दिशा निर्देश का बढ़चढ़ का पालन करने का आश्वासन दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *