कुरुक्षेत्र, 17  अप्रैल  :
भारतीय जनता पार्टी के  हरियाणा प्रान्त की बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 19 अप्रैल को  प्रातः 9 बजे  हरियाणा भाजपा के नए कार्यालय रोहतक में होगी। यह जानकारी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ  की प्रांतीय कार्यकारणी के  वरिष्ठ सदस्य, जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक व भाजपा हरियाणा  युवा मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष रहे भाजपा नेता पवन  आश्री ने  देते हुए बताया है कि बैठक में बतौर मुख्यातिथि  भाजपा हरियाणा के प्रदेश संगठन महामंत्री  फणीन्द्रनाथ शर्मा  बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे   बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के  सदस्यों  को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 पार सीटों की नैय्या पर लगाने बारे नए नए राजनीतिक गुर देगे और  बैठक में हरियाणा भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ ओमप्रकाश अत्रेय  बैठक की अध्यक्षता  करेगे।  हरियाणा भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हरियाणा की प्रदेश कार्यकारणी की रोहतक में होने वाली इस पहली बैठक में भाजपा हरियाणा के प्रांतीय संगठन महामंत्री  फणीन्द्र नाथ शर्मा व  भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के   नव नियुक्त मुख्य संयोजक   डॉ ओम प्रकाश आत्रेय  जहाँ सभी सभी सदस्यों से रूबरू होंगे वही वे  लोकसभा चुनाव से संबंधित हरियाणा भर में भाजपा को लोकसभा की दस की दस सीटे जिताने के लिये भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सदस्यो की   ड्यूटीया भी लगाएगे ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से भारत वर्ष का प्रधानमंत्री बनाया जा सके।  भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला कुरुक्षेत्र की संयोजक  चांद दत्ता ने बताया कि इस बैठक को सफल बनाने के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा नेता पवन आश्री ने बताया कि वे बैठक में जहाँ बुद्धिजीवी  प्रकोष्ठ हरियाणा के मुख्य संयोजक डॉ ओम प्रकाश आर्त्रेय   द्वारा अब की बार  प्रदेश में एक सह संयोजक की बजाए 4 सह संयोजक बनाने का वेलकम करेंगे वही यह भी  सुझाव दिया जाएगा कि लोकसभा चुनावों में चारो  सह संयोजको का वर्कलोर्ड कम करने के लिये  ओर अतिरिक्त चार सह संयोजक बनाए जाए ताकि वे तीन तीन जिलों में भाजपा  प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिये अधिक जोर लगा सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *