पिहोवा:- हरियाणा के राज्य मंत्री महिपाल ढांडा का पिहोवा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है। राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। भाजपा के कार्यकर्ता एक चुनाव खत्म होते ही दूसरे चुनाव की तैयारी में लग जाते हैं। राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने बूथ तक पर अपने कार्यकर्ता की ड्यूटी लगा दी है।उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख से लेकर पन्ना समिति तक भी भाजपा के बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में भाजपा से अलग जितनी भी राजनीतिक दल हैं उनकी कोई भी विचारधारा नहीं है। और ना ही कोई लक्ष्य है। अन्य पार्टियों की एक ही विचारधारा है कि किसी भी तरीके से सत्ता प्राप्ति करना। और सत्ता प्राप्ति करने के बाद लूटपाट करना,गुंडागर्दी आदि करके सबको लपेटे में लगाकर अपना पेट भरना है। लेकिन भाजपा के विचारधारा इनसे अलग अलग है भाजपा की विचारधारा है कि अंत्योदय करना, पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति या समाज की अंतिम व्यक्ति तक का उद्धार करना भाजपा की विचारधारा है। और जो लोग दूसरी पार्टियों में दुखी हैं परेशान हैं वह लोग उन पार्टियों को छोड़ भी रहे और भाजपा में शामिल भी हो रहे हैं। महिपाल ढांडा ने कहा कि पिछली बार भी हरियाणा प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीटे भाजपा ने जीती थी। और अबकी बार भी सभी 10 लोकसभा सीटे बीजेपी जीतेगी। क्योंकि हमारा रोड मैप तैयार है हम विकास करना चाहते हैं और लगातार विकास कर रहै हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *