कुरुक्षेत्र 8 अप्रैल जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी सुरेन्द्र सैनी ने कहा कि जिले में कुल 485 राशन डिपो कार्यरत हैं। जिला में मास अप्रैल 2024 में एएवाई (गुलाबी कार्ड 15704), बीपीएल (पीला कार्ड 157673) कुल 173377 राशन कार्ड प्रचलित है। राज्य सरकार के द्वारा मास अप्रैल 2024 में एएवाई (गुलाबी कार्ड), बीपीएल (पीला कार्ड) कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा मे गेहूं व बाजरा निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गुलाबी रंग के कार्ड धारकों को 20 किलोग्राम गेहूं व 15 किलो बाजरा प्रति कार्ड निशुल्क व 1 किलो चीनी 13.50 रुपये प्रति कार्ड व 2 लीटर सरसों का तेल की जगह 2 लीटर सूरजमुखी का तेल 20 रुपए प्रति लीटर की दर से प्रति कार्ड दिया जा रहा है। इसके अलावा पीले रंग के कार्डधारकों 3 किलोग्राम गेहूं व 2 किलोग्राम बाजरा प्रति सदस्य निशुल्क व 1 किलो चीनी 13.50 रुपये प्रति कार्ड व 2 लीटर सरसों का तेल की जगह सूरजमुखी का तेल 20 रुपए प्रति लीटर की दर से प्रति कार्ड दिया जा रहा है। मास अप्रैल 2024 में सभी एएवाई व बीपीएल कार्ड धारकों को सरसों तेल की जगह सूरजमुखी का तेल वितरित किया जाएगा। यदि कोई भी लाभार्थी राशन से वंचित रह गया हो तो वह अपने किसी भी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान, राशन डिपो पर जाकर अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में यदि किसी लाभार्थी को शिकायत है तो वह संबंधित सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, निरीक्षक के कार्यालय या जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियन्त्रक कार्यालय कुरुक्षेत्र में संपर्क कर सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *