पिहोवा 4 अप्रैल चैत्र चौदस मेले में आने वाले लाखों लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है, जिसके तहत डा. नमिता गुप्ता एसएमओ पिहोवा के आदेशानुसार शहर में एंटी लार्वा गतिविधियां जारी है। लोगों को पंपलेट बांटकर जागरूक किया जा रहा है की मक्खी मच्छरों से कैसे बचाव करना है व स्वच्छ पेयजल का क्या महत्व है। इस कड़ी में मंजीत भोला हेल्थ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एमपीएचडब्लयू विजय सिंह, मनदीप, प्रदीप, कुलदीप, तेजवीर गोरिया ने शहर के सरस्वती घाट के पास, पुराना बाजार, पिहोवा चौक व मुख्य बाजार में एंटी लार्वा एक्टिविटी की, पंपलेट्स बारे व मिठाइयों व चाय की दुकान पर जाकर सलाह दी कि खाद पदार्थ ढक कर रखे ताकि मक्खी न बैठ सके व धूल से सामान बचा रह सके। जय भगवान एचआई ने पब्लिक हेल्थ की टीम के साथ पानी के नमूनों का ओटी टेस्ट किया ताकि लोगों को क्लोरिन पेयजल उपलब्ध हो सके। मेले में कोई आकस्मिक आपात घटना से बचाव के लिए शहर के प्राइवेट अस्पतालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *